ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • राष्ट्रीय हलवाई संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मऊ अंजनी कुमार मोदनवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न • ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव • पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,  51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण  • यूपी की स्थिति कैसी थी, मेरा खून खौल जाता था:अमित शाह • हाजी अब्दुल रब पी.जी. कॉलेज की छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक • महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज • ‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • राष्ट्रीय हलवाई संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मऊ अंजनी कुमार मोदनवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न • ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव • पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,  51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण  • यूपी की स्थिति कैसी थी, मेरा खून खौल जाता था:अमित शाह • हाजी अब्दुल रब पी.जी. कॉलेज की छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक • महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन

D

Dainik India News

• 18351 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

मंत्रिपरिषद ने जनहित में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों के मध्य हुए करार के अन्तर्गत दोनों प्रदेशों के वाहनों के एक दूसरे के राज्य में निर्बाध आवागमन हेतु जनपद चित्रकूट में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कुछ क्षेत्रों को फ्री-जोन घोषित करने के लिए वाहनों को कर से छूट दिए जाने के लिए उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) के द्वितीय परन्तुक के पश्चात अध्यादेश द्वारा परन्तुक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के अनुसार ‘परन्तु यह भी कि जहां यान-संचालन, अनन्य रूप से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य के मध्य पारस्परिक करार में घोषित मुक्त परिक्षेत्र में अनुज्ञात हो, जिसमें कर छूट भी अनुज्ञात हो, वहां इस धारा के अधीन संदेय कर, चित्रकूट स्थानीय क्षेत्र में उक्त करार के अनुसार पूर्णतः या आंशिक रूप से छूट प्राप्त होगी।’
वर्तमान में विधान मण्डल सत्र के अवसान होने के दृष्टिगत नियमानुसार विधेयक प्रस्तुत होने तक अध्यादेश के माध्यम से अधिनियम में संशोधन का निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्य सरकारों के मध्य सम्पन्न पारस्परिक करार दिनांक 21 नवम्बर, 2006 के अनुच्छेद-6 में मुक्त जोन का प्राविधान है, जिसके अनुसार यदि मुक्त जोन उत्तर प्रदेश में आता है तो उत्तर प्रदेश के मोटर यान कर, अतिरिक्त कर तथा टोल्स (पथकर) के संदाय से तथा यदि मुक्त जोन मध्य प्रदेश राज्य क्षेत्र में आता है तो मध्य प्रदेश के मोटर यान कर और टोल्स (पथकर) के संदाय से अन्य राज्य में छूट प्राप्त होगी।

इस निर्णय से जन सामान्य को आवागमन के लिए कर देय नहीं होने से उन्हें प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। जन सामान्य को दोनों राज्यों में स्थित पर्यटन स्थलों में आवागमन में कोई व्यवधान नहीं होगा और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, उस क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को नवीन रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उत्तर प्रदेश में स्थित जनपद चित्रकूट की भौगोलिक स्थिति इस प्रकार है कि जिसमें कुछ दूरी उत्तर प्रदेश, पुनः मध्य प्रदेश और फिर उत्तर प्रदेश की सीमा में पड़ती है। उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की वाहनों का आवागमन जनपद चित्रकूट में अधिकतर होता है। चूंकि जनपद चित्रकूट एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। अतः जनपद चित्रकूट में धार्मिक आस्था वाले यात्रियों का आवागमन अत्यधिक संख्या में होने के कारण वाहनों का आवागमन अधिक होता है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!