ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बर्रा सराय में आवासों में रिश्वतखोरी की शिकायत, खंड अधिकारी ने कहा निराधार मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री और राज्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया महिला प्रजनन प्रणाली में पहली बार पाया गया माइक्रोप्लास्टिक: एक गंभीर खतरे का संकेत बदमाशों ने ईंट मारकर कर दी हत्या आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ जाम मुक्त को लेकर कृष्णा नगर पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बर्रा सराय में आवासों में रिश्वतखोरी की शिकायत, खंड अधिकारी ने कहा निराधार मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री और राज्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया महिला प्रजनन प्रणाली में पहली बार पाया गया माइक्रोप्लास्टिक: एक गंभीर खतरे का संकेत बदमाशों ने ईंट मारकर कर दी हत्या आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ जाम मुक्त को लेकर कृष्णा नगर पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक
उत्तर प्रदेश सरकार English

‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव

D

Dainik India News

22 views
‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव


दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय जनसंवादी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण राजधानी लखनऊ में व्यापक उत्साह, आत्मीयता और संगठनात्मक समन्वय के साथ किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनकर जनसंवाद की इस परंपरा को जीवंत स्वरूप प्रदान किया।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग के अनुसार, कैबिनेट मंत्री Swatantra Dev Singh तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 138 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। वहीं, राज्यसभा सांसद Dinesh Sharma एवं मध्य विधानसभा के उपविजेता राजेश गुप्ता ने लालकुआँ स्थित रिसालदार पार्क में उपस्थित नागरिकों के साथ इस प्रेरक संवाद में सहभागिता की।


एलएमसी मुकेश शर्मा ने चिनहट के बूथ संख्या 421 पर, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने अलीगंज के बूथ संख्या 210 पर, एलएमसी अनूप गुप्ता ने गोमतीनगर के बूथ संख्या 318 पर, महापौर Sushma Kharkwal ने नगर निगम कार्यालय में, तथा उत्तर विधानसभा के विधायक Neeraj Bora ने इंजीनियरिंग चौराहा स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के बूथ संख्या 208 पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मध्य इस संवाद को आत्मसात किया।


‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, अपितु शासन और जनमानस के मध्य संवेदनात्मक सेतु का सशक्त माध्यम है। यह राष्ट्र के सामूहिक संकल्प, नवाचार, स्वावलंबन और सांस्कृतिक चेतना का प्रामाणिक प्रतिपादन है। बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण ने यह सिद्ध किया कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति संवाद, सहभागिता और साझा उत्तरदायित्व में निहित है।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमूह में नवचेतना, राष्ट्रनिष्ठा और सामाजिक दायित्वबोध की स्पष्ट अनुभूति परिलक्षित हुई—मानो ‘मन की बात’ ने पुनः एक बार जन-जन के अंत:करण को राष्ट्र के व्यापक उद्देश्य से अभिसिंचित कर दिया

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!