ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा छात्र/छात्राओं के हितो मे वृत्ति वृद्धि हेतू महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न- जे पी सिंह, अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक: जितेंद्र प्रताप सिंह मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आज एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य कोसफलतापूर्वक पूर्ण करने पर वन विभाग सहित सभी सम्बन्धित विभागों को बधाई दी नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी <em>सीएम.योगी ने कल्‍याण सिंह की पुण्‍यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया-जेपी सिंह</em> कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण We are ready to serve you for 24×7 DD INDIA NEWS उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा छात्र/छात्राओं के हितो मे वृत्ति वृद्धि हेतू महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न- जे पी सिंह, अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक: जितेंद्र प्रताप सिंह मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आज एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य कोसफलतापूर्वक पूर्ण करने पर वन विभाग सहित सभी सम्बन्धित विभागों को बधाई दी नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी <em>सीएम.योगी ने कल्‍याण सिंह की पुण्‍यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया-जेपी सिंह</em> कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण We are ready to serve you for 24×7 DD INDIA NEWS
Uncategorized English

बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

5985 views
बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ

अयोध्या को सीएम ने दी ₹1,090 करोड़ की 411 विकास परियोजनाओं की सौगात

विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए प्रमाण पत्र एवं चयन पत्र

सीएम ने जनता से पूछा, 'क्या सपा या कांग्रेस की सरकार होती तो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 6 लेन सड़कें बन पातीं

न सुरक्षा दे पाते हैं न रोजगार, फिर सपा और कांग्रेस को ढोने का क्या फायदा : योगी

22 जनवरी से 10 मार्च तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीरामलला के किये दर्शन : मुख्यमंत्री

दैनिज इंडिया न्यूज,अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस न आस्था का सम्मान करते हैं, न आजीविका की व्यवस्था कर सकते हैं। न तो गरीब को अन्न दे सकते हैं, न आवास, न दवाई, न पढ़ाई की व्यवस्था ही कर सकते हैं। न तो बेटियों और व्यापारियों को सुरक्षा ही दे सकते हैं। ऐसे में हमें भी इन्हें सिर पर बोझा बनाकर ढोने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए, इस बोझ को उतारकर देश से बाहर फेंक देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ₹1,090 करोड़ की 411 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के समापन समारोह में भी शामिल हुए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं चयन पत्र वितरित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी से लेकर 10 मार्च तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किये हैं। ये प्रभु की ही कृपा है कि चहुंओर शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुगम एवं सुरक्षित दर्शन-पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। यही नहीं अयोध्या वासियों ने भी आतिथि सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा है। कुछ लोग कहा करते थे कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, अब तो 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु श्रीरामलला के नव्य-भव्य-दिव्य मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या सपा या कांग्रेस की सरकार होती तो एयरपोर्ट, 4 लेन, 6 लेन सड़कें बन पातीं, क्या प्रदेश में सुरक्षित माहौल बन पाता क्या। आज अगर पूरी दुनिया अयोध्या आने के लिए उतावली दिख रही है, तो क्या सपा और कांग्रेस के कारण? मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को अपना जन्म और जीवन धन्य मानना चाहिए। अयोध्या 32 हजार करोड़ से अधिक के कार्यों से विकास के नये मार्ग पर बढ़ रही है। यहां नई उड़ान सेवाएं शुरू हो रही हैं, नये होटल, रेस्टोरेंट खुल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव को कुछ लोग औपचारिकता कहते थे, मगर हमने तब कहा था कि ये अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन के पहले की तैयारी है। उन्होंने अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह की प्रशंसा करते हुए अयोध्या वासियों ने से उनके लिए वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ के साथ ही यहां मल्टीलेवल पार्किंग की किसी ने भी कल्पना भी नहीं की थी। हम सूर्य वंश की इस राजधानी को सोलर सिटी के रूप में डेवलप कर रहे हैं। यहां 40 मेगावाट के पैनल लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का है। इसके लिए विकसित यूपी और विकसित यूपी के लिए भी विकसित अयोध्या का निर्माण करना होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि बहुत जल्द सरकार फैमिली आईडी शुरू कर रही है, जिससे छूटे हुए लोगों को योजनाओं का लाभ देने में आसानी होगी। यही रामराज्य है। उन्होंने कहा कि प्रभु अपना सारा काम कराते हैं, माध्यम कोई न कोई बन ही जाता है।

इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान सहित बीजेपी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!