ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
गोमती तट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री सीतादेवी पी.जी. कॉलेज में शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर विशेष अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी द्वारा महासमाधि लेने पर आयोजित श्रद्धांजली सभा मे आमंत्रण-जेपी सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की भेंट, विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार जनसुनवाई /मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किया तलब सीएम योगी:सरयू जी के तट पर विकास की धारा को तेज रफ्तार गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों से था आचार्य धर्मेंद्र का संबंधः योगी गोमती तट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री सीतादेवी पी.जी. कॉलेज में शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर विशेष अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी द्वारा महासमाधि लेने पर आयोजित श्रद्धांजली सभा मे आमंत्रण-जेपी सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की भेंट, विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार जनसुनवाई /मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किया तलब सीएम योगी:सरयू जी के तट पर विकास की धारा को तेज रफ्तार गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों से था आचार्य धर्मेंद्र का संबंधः योगी
उत्तर प्रदेश सरकार English

अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज

D

Dainik India News

22 views
अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ महानगर में होगा भव्य आयोजन

अंबेडकर पार्क में सुबह 6 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता सुनिश्चित

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मंडल स्तर पर भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी के लिए हलवासिया कोर्ट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर योग कार्यक्रम प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का महत्व पूरी दुनिया को बताया है। योग मन, मस्तिष्क और शरीर को एकाकार करने का कार्य करता है और यह भारत की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन में इस वर्ष योग दिवस पर अंबेडकर पार्क, गोमतीनगर में एक भव्य और बृहद योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें लखनऊ की विभिन्न बस्तियों और आसपास के जनपदों से अनुसूचित समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। धर्मपाल सिंह सहित अनुसूचित समाज के कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की थीम "योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" होगी।

धर्मपाल सिंह के दिशा-निर्देशन में पूर्व में भी अंबेडकर दिवस पर अनुसूचित समाज प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी और अंबेडकर मैराथन जैसे अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार 21 जून को प्रातः 6:00 बजे अंबेडकर पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक भारत, समरस भारत की भावना को साकार किया जाएगा।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसके फलस्वरूप 21 जून 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और इसी से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने पूरे अनुसूचित समाज से सपरिवार योग दिवस में सहभागी बनने का आह्वान किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों में योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम होंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कैंट मंडल-2 के समर विहार पार्क में भाग लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय सहित सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रेस वार्ता में लखनऊ महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष विपिन सोनकर, सुधीर हलवासिया, घनश्याम अग्रवाल और प्रियंक आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!