ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई विश्व में शांति की गारंटी है सनातन धर्म : योगी आदित्यनाथ   जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम समय से कार्यालय ना पहुंचने पर जिलाधिकारी ने सात अधिकारियों/ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए मांगा स्पष्टीकरण दवाइयों से नहीं बचेगी ज़िंदगी Non-Governmental Organization CAAP's Deliberation Session Concludes at the Residence of Jitendra Pratap Singh CP वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन-भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारियों की प्री-ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश शाहजहांपुर सड़क हादसे में महिला-बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई विश्व में शांति की गारंटी है सनातन धर्म : योगी आदित्यनाथ   जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम समय से कार्यालय ना पहुंचने पर जिलाधिकारी ने सात अधिकारियों/ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए मांगा स्पष्टीकरण दवाइयों से नहीं बचेगी ज़िंदगी Non-Governmental Organization CAAP's Deliberation Session Concludes at the Residence of Jitendra Pratap Singh CP वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन-भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारियों की प्री-ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश शाहजहांपुर सड़क हादसे में महिला-बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश सरकार English

अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

5367 views
अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

नया उत्तर प्रदेश अपने स्केल को स्किल में बदलकर आज खुद को प्रस्तुत कर रहा है: सीएम योगी

सीएम ने कहा- बीमारू राज्य से निकलकर समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ा चुका है उत्तर प्रदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़, ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है। नए एक्सप्रेस वे, वाटरवे और एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ा चुका है। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अब अपने स्केल को स्किल में बदलकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने आप को प्रस्तुत कर रहा है। यह इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के उन भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 6 वर्षों के अंदर यूपी ने प्राप्त की है। सीएम योगी ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 5 दिन तक इस ट्रेड शो में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीएम योगी ने कहा कि इस ट्रेड शो में 70 देशों के 70,000 से अधिक बिजनेस टू बिजनेस बायर्स रजिस्ट्रेशन हुए हैं। साथ ही दो हजार से अधिक एग्जिबिटर्स इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रेडर्स और बायर्स के इस ट्रेड शो में आने से उत्तर प्रदेश के 96 लाख से अधिक एमएसएमई उद्यमियों को एक नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन और  प्रस्तुत करने में सफल रहेगा। 

सीएम योगी ने ट्रेड शो में आए ट्रेडर्स और बायर्स का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने परंपरागत कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के पास अपना यूनिक उत्पाद है। इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रदेश के 'एक जिला एक उत्पाद' योजना का संचालन कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश के 54 उत्पादों की जीआई टैगिंग हो चुकी है। सीएम योगी ने कहा पिछले 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मान देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। उन्हीं की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश पहले ही इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा चुका था।

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के मंत्री राकेश सचान, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!