ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय  विकास नगर(लोहिया चौराहा) के महोत्सव में प्रभु श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बने हजारों लखनऊ वासी <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय योगी सरकार का तोहफा! 1.91 करोड़ स्‍टूडेंट्स को यूनिफॉर्म-जूते खरीदने के लिए सीधे खाते में दिए जाएंगे 1200 रुपये भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय  विकास नगर(लोहिया चौराहा) के महोत्सव में प्रभु श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बने हजारों लखनऊ वासी <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय योगी सरकार का तोहफा! 1.91 करोड़ स्‍टूडेंट्स को यूनिफॉर्म-जूते खरीदने के लिए सीधे खाते में दिए जाएंगे 1200 रुपये भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

वन महोत्सव सप्ताह : शहीद इंटर कॉलेज में हरित चेतना का महाअनुष्ठान, विधायक रामविलास चौहान ने विद्यार्थियों को वितरित किए आम के पौधे

D

Dainik India News

40 views
वन महोत्सव सप्ताह : शहीद इंटर कॉलेज में हरित चेतना का महाअनुष्ठान, विधायक रामविलास चौहान ने विद्यार्थियों को वितरित किए आम के पौधे

मधुबन (मऊ), दैनिक इंडिया न्यूज़।सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ की घोसी रेंज के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को शहीद इंटर कॉलेज, मधुबन में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संपूर्ण परिसर हरित चेतना, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प से अनुप्राणित दिखाई दिया।

Article image

मुख्य अतिथि मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने छात्र-छात्राओं को आम के पौधे वितरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि राष्ट्र और मानव सभ्यता के भविष्य की सुरक्षा का महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संचालित व्यापक वृक्षारोपण महाअभियान ने प्रकृति संरक्षण को जन-जन का संकल्प बना दिया है।

Article image

उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानवता का संबंध भारतीय संस्कृति की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का राष्ट्रीय आंदोलन बना रहे हैं, उसी संकल्प को धरातल पर साकार करने में विधायक रामविलास चौहान भी कहीं से पीछे नहीं हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में निरंतर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के माध्यम से हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे प्रत्येक पौधे को केवल रोपित ही नहीं, बल्कि उसका संरक्षण भी करें, क्योंकि सुरक्षित वृक्ष ही सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी हैं।

विधायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सर्वोच्च पूंजी है। अनुशासन, परिश्रम, संस्कार और सतत अध्ययन ही सफलता के वास्तविक आधार हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न संस्कार बनाने का आह्वान किया।

Article image

प्रभागीय निदेशक पी.के. पाण्डेय ने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व, जैव विविधता के संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का व्यापक जन-जागरण अभियान है। उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।

जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे डॉ. हेमंत कुमार यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवनकाल में कम से कम 50 पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने, नदियों एवं जलस्रोतों को प्रदूषणमुक्त रखने तथा स्वच्छता को जन-जन का संस्कार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में शहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी राय ने किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता शिवानंद मल्ल, छोटेलाल चौहान, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन, शैक्षणिक संस्थान और समाज एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हैं, तभी हरित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!