ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह चौधरी धर्मेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भारतीय जाट सभा ने किया सम्मानित गोष्ठी, संगोष्ठी नहीं सिर्फ पढ़ाएं शिक्षक:सीएम योगी पीएम की विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची महानगर, लाभार्थियों से की चर्चा पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह चौधरी धर्मेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भारतीय जाट सभा ने किया सम्मानित गोष्ठी, संगोष्ठी नहीं सिर्फ पढ़ाएं शिक्षक:सीएम योगी पीएम की विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची महानगर, लाभार्थियों से की चर्चा पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

दुबारी में शिव मंदिर के समीप युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

D

Dainik India News

22 views
दुबारी में शिव मंदिर के समीप युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी स्थित शिव मंदिर के समीप रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर मधुबन पुलिस एवं फोरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

Article image

मृतक की पहचान प्रियांशु (22 वर्ष), पुत्र मनोज गुप्ता निवासी दुबारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और स्थानीय चाय-पकौड़ी की दुकान पर हलवाई का कार्य सीखने के साथ वहीं काम भी करता था। उसके बड़े भाई विशाल और प्रिंस भी हलवाई का कार्य कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते हैं।

परिजनों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व प्रियांशु की मां का निधन हो गया था। पिता मनोज गुप्ता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में तीन बहनें हैं, जिनमें एक का विवाह हो चुका है, जबकि दो बहनें अभी अविवाहित हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राथमिक तौर पर युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं, किंतु पुलिस ने किसी भी प्रकार की अटकलों से बचने की अपील करते हुए कहा है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक ढंग से जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता एवं गंभीरता से जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!