ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इंदिरा नगर में मानवीय संवेदना का सशक्त प्रकटीकरण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित हुनर से रोजगार तक : समर्थ भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न, **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न दिल्ली में पीएम मोदी से सीएम योगी की अहम भेंट, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2021 को अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इंदिरा नगर में मानवीय संवेदना का सशक्त प्रकटीकरण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित हुनर से रोजगार तक : समर्थ भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न, **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न दिल्ली में पीएम मोदी से सीएम योगी की अहम भेंट, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2021 को
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल

D

Dainik India News

25 views
सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : निकटवर्ती सुल्तानपुर जिले में कटहरा गांव का रहने वाला 26 वर्षीय युवक संजीत सिंह जो कि केरल में वेटरनरी सर्जन की पढ़ाई कर रहा है, अचानक उसके दांतों में दर्द की शिकायत हुई तो वहीं पर उसने आरसीटी करवायी परन्तु कुछ समय बाद ही उसकी दाहिनी तरफ चेहरे व गले में सूजन आ गयी। कई हफ्तों की दवाई लेने के बाद भी मरीज की सूजन में आराम नहीं आया।

तब मरीज के भाई उसे लखनऊ ला कर परामर्श लेने के लिए सहारा हॉस्पिटल आए, जहां पर मैक्सिलोफेशियल (डेन्टल) सर्जन डॉक्टर एस. पी. एस तुलसी से परामर्श लिया। मरीज की सूजन बढ़ी हुई थी और अब उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। ना तो वह थूक निगल पा रहा था ना खाना खा पा रहा था और उसकी आवाज भी नहीं निकल रही थी।

जब मरीज की पूरी तरह से जांच की गयी तो पता चला मरीज को लुडविंग्स एनजाइना यानी कि चेहरे व गले का एनजाइना, जिसमें गले व चेहरे की जो सूजन होती है उससे सांस की नली पर दबाव पड़ता है। अगर सही समय पर इलाज ना मिले तो इस परेशानी से मरीज की मौत तक हो जाती है।

सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ मैक्सिलोफेशियल (डेन्टल) सर्जन डॉक्टर एस. पी. एस. तुलसी ने मरीज की जान बचाने के लिए तुरन्त ही इमरजेंसी में ट्रेकियोस्टॉमी की, यानि गले में चीरा लगाकर सांस की नली डाली जिससे उसको ऑक्सीजन दे सकें और जान बचायी जा सके।

मरीज के गले व मुंह में जो स्पेस इंफेक्शन हो चुका था उससे मवाद भी भर गया था। डॉक्टर तुलसी ने ड्रेन करके सारा मवाद निकालकर मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में खासतौर पर चेहरे की नसों को बचाते हुए यह जटिल ऑपरेशन किया गया फिर मरीज को दो-तीन दिन आईसीयू में रखने के बाद उसकी सांसे सामान्य हो गयी। और सांस की प्रक्रिया भी पहले की तरह हो गयी। उन्होंने यह भी बताया कि सहारा हॉस्पिटल में समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं जिसकी वजह से यह इलाज सम्भव हो पाया और मरीज की जान बचायी जा सकी।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्रीजी की सोच से जिस विश्वस्तरीय सहारा हॉस्पिटल का निर्माण हुआ है वहां पर हर प्रकार की गम्भीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन देने हेतु सहारा हॉस्पिटल के कुशल व दक्ष चिकित्सक निरन्तर तत्पर रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सहारा हॉस्पिटल में 50 से भी अधिक विभाग हैं और यहां का दंत चिकित्सा विभाग भी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है और अनुभवी कुशल चिकित्सक उपलब्ध हैं। साथ ही सहारा हॉस्पिटल में किफायती दरों पर उचित इलाज पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!