ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी विधान सभा मा०अध्यक्ष जी से श्री जेपी सिंह जी की सारगर्भित भेंट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक अनुदानों की मांग सदन के समक्ष रखी एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद मां भुवनेश्वरी: जानें माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि चुरवा बछरावां में हनुमान दर्शन के बाद राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष का कुंभ स्नान, प्रयागराज में ओडीओपी प्रदर्शनी का अवलोकन कांग्रेस विधि विभाग में बड़ा संगठनात्मक निर्णय मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात पाकिस्तान के विरुद्ध लखनऊ में फूटा आक्रोश, तिरंगा यात्रा में गरजे यूपी विधान सभा मा०अध्यक्ष जी से श्री जेपी सिंह जी की सारगर्भित भेंट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक अनुदानों की मांग सदन के समक्ष रखी एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद मां भुवनेश्वरी: जानें माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि चुरवा बछरावां में हनुमान दर्शन के बाद राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष का कुंभ स्नान, प्रयागराज में ओडीओपी प्रदर्शनी का अवलोकन कांग्रेस विधि विभाग में बड़ा संगठनात्मक निर्णय मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात पाकिस्तान के विरुद्ध लखनऊ में फूटा आक्रोश, तिरंगा यात्रा में गरजे
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरा लखनऊ, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

D

Dainik India News

3025 views
तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरा लखनऊ, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

बारह मंडलों और वार्डों में निकलीं तिरंगा यात्राएं; राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश लेकर कार्यकर्ताओं ने किया जनजागरण

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ/नई दिल्ली।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को लखनऊ में राष्ट्रभक्ति का वातावरण सड़कों पर दिखाई दिया। भाजपा लखनऊ महानगर के 12 मंडलों और विभिन्न वार्डों में पार्षदों, मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ यात्रा में सहभागिता की। अलग-अलग क्षेत्रों से निकली इन यात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Article image

पश्चिम-2 मंडल में बालागंज चौराहे से शहीद स्मारक जॉगर्स पार्क के सामने तक निकली तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की उस भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है, जो भारत की विविधता को एकता के सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान का अर्थ केवल उसे घर पर फहराना नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी है।

डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ रहा जनसमर्थन यह दर्शाता है कि देश के प्रति गौरव और राष्ट्रहित की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग में गहरी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय एकता का संदेश दें।

पश्चिम-3 मंडल में मोहन भोग चौराहे से बदनाम लड्डू होते हुए राजीव चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मंडल पदाधिकारियों और पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि पार्षद अपने-अपने वार्डों में घर-घर संपर्क कर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके अनुसार राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

उत्तर-1 मंडल में ठाकुरगंज चौराहे से बीकेटी गेट तक विधायक डॉ. नीरज बोरा की उपस्थिति में यात्रा निकाली गई, जबकि उत्तर-3 में रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज से अयोध्या रोड तक वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी और महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा आयोजित हुई। पूर्व-1 में मालिक टिंबर चौराहे से मनोज पांडेय चौराहे तक अवध क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. श्वेता सिंह की उपस्थिति में यात्रा निकली। पूर्व-2 में रिंग रोड स्थित जगरानी के सामने से खुर्मनगर चौराहे तक वरिष्ठ नेता राकेश सिंह तथा पूर्व-4 में मुंशी पुलिया से कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव पार्क तक विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा हुई।

मध्य क्षेत्र में मध्य-1 की यात्रा शंकर चौराहे से मनोज पांडेय चौराहे तक आयोग उपाध्यक्ष अर्पणा यादव की उपस्थिति में निकाली गई। मध्य-2 में कैसरबाग चौराहे से झंडेवाला पार्क, अमीनाबाद तक राकेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में तथा मध्य-4 में ऐशबाग पानी टंकी से शास्त्रीनगर चौराहे तक रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा आयोजित हुई। दक्षिण-1 में पुरानी चुंगी से मंडल कार्यालय अमौसी तक विधायक राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में तथा दक्षिण-3 में वरदानी हनुमान मंदिर के निकट से शनि मंदिर तक वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी के आतिथ्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्राओं के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प व्यक्त किया। तिरंगा यात्राओं का संदेश यही रहा कि राष्ट्रप्रेम केवल भावनाओं तक सीमित न रहे, बल्कि नागरिक कर्तव्यों और देशहित में सक्रिय सहभागिता के रूप में भी दिखाई दे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!