ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
कभी आईटी था प्राइम सेक्टर अब नर्सिंग व पैरामेडिकल का समय: मुख्यमंत्री छठे दौर का मतदान तय करेगा पूर्ण बहुमत की सरकार का मार्ग - जितेन्द्र प्रताप सिंह <strong>मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> सावन के चौथे सोमवार पर जेपी सिंह द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता: मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन स्थानीयजनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरित किए जाएं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - कभी आईटी था प्राइम सेक्टर अब नर्सिंग व पैरामेडिकल का समय: मुख्यमंत्री छठे दौर का मतदान तय करेगा पूर्ण बहुमत की सरकार का मार्ग - जितेन्द्र प्रताप सिंह <strong>मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> सावन के चौथे सोमवार पर जेपी सिंह द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता: मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन स्थानीयजनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरित किए जाएं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम -
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात

D

Dainik India News

20 views
मुख्यमंत्री ने  300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नगर विस्तार में नए हेल्थ सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जहां युवाओं की संख्या भी सबसे अधिक है। उन्होंने निवेशकों को प्रदेश में निवेश की स्थिति को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि यह हॉस्पिटल, इन्वेस्टर्स समिट के तहत किया गया एमओयू का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने 2017 में सरकार बनने के बाद राज्य में 6.5 लाख सरकारी नौकरियों की उपलब्धि की बात की। उन्होंने बताया कि पहली इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, और 2023 की यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने इसे बढ़ाकर 40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया। यह निवेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक मानक बन गया है।

उन्होंने कहा कि कानून का राज निवेश की पहली शर्त है और राज्य सरकार ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई सुधार हुए हैं। आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य जैसी योजनाओं के तहत 5.11 करोड़ गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे लोग सालाना 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में एसजीपीजीआई, केजीएमयू और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने निजी और सरकारी संस्थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता पर बल दिया और हेल्थ सिटी हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का आह्वान किया।

लखनऊ में मेट्रो और ग्रीन कॉरिडोर जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का भी उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हॉस्पिटल, एमओयू की सफलता की मिसाल है और इसका उद्घाटन पवित्र हृदय से किया गया है।

इस कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!