ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
श्रीमदभागवत कथा हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा • “महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली” • <em>हरदोई योगी राज में सरकारी जमीन पर भी अवैध भू माफियाओं का कब्जा</em> • छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज • राजधानी लखनऊ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का दिव्य आरोहण • निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना • <em>सहारा काॅस्मो के प्रशिक्षण शिविर में प्रमाण पत्र वितरित</em> • यूपी में बिछ रहा पुलों का जाल, 33 सेतुओं का शिलान्यास हुआ इस साल&nbsp; • श्रीमदभागवत कथा हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा • “महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली” • <em>हरदोई योगी राज में सरकारी जमीन पर भी अवैध भू माफियाओं का कब्जा</em> • छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज • राजधानी लखनऊ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का दिव्य आरोहण • निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना • <em>सहारा काॅस्मो के प्रशिक्षण शिविर में प्रमाण पत्र वितरित</em> • यूपी में बिछ रहा पुलों का जाल, 33 सेतुओं का शिलान्यास हुआ इस साल&nbsp; •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार

D

Dainik India News

• 4277 views
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार

लखनऊ महानगर की 54 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति से महानगर अध्यक्ष किशन कुमार ने जारी की नई कार्यसमिति की सूची; आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्रियों सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों पर कार्यकर्ताओं को किया गया नियुक्त, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल।

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और पिछड़े वर्ग के बीच अपनी सांगठनिक सक्रियता को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखनऊ महानगर की 54 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की सहमति के उपरांत महानगर अध्यक्ष किशन कुमार ने नई कार्यसमिति की सूची जारी की। घोषित सूची में संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें संगठनात्मक संचालन से लेकर मीडिया, सोशल मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी और शोध जैसे महत्वपूर्ण विभागों को भी स्थान दिया गया है।

कार्यसमिति में सुदर्शन कटियार, दिनेश कुमार, डीसी गुप्ता, सत्य प्रकाश राजपूत, उदयचंद चौरसिया, मनोज पाल, शिवपाल सांवरिया एवं दीपक साहू को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं महेंद्र राजपूत, राजू कश्यप और संत सरन वर्मा को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। संगठन के दैनिक कार्यों और गतिविधियों के संचालन में इन पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

जिला मंत्री के रूप में रमेश यादव, दिलीप कुमार वर्मा, मयंक शर्मा, रामजी चौरसिया, ऋषभ गुप्ता, हरेराम शर्मा, सुमित कुमार गुप्ता एवं धर्मेश सिंह चौहान को शामिल किया गया है। वित्तीय व्यवस्था के लिए कन्हैया लाल वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष तथा गीता गुप्ता और विजय जायसवाल को जिला सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन की प्रचार-प्रसार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महेश चंद्र राठौर को जिला मीडिया संयोजक, रूपेश प्रजापति एवं अवधेश यादव को सह-मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं मृदुल यादव को जिला कार्यालय मंत्री तथा रामू कश्यप एवं संतोष कुमार जायसवाल को सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

डिजिटल माध्यमों पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए आलोक शर्मा को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। राज किशोर साहू एवं पुष्पेंद्र यादव को सोशल मीडिया सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में राहुल कुशवाहा को जिला आईटी संयोजक तथा तरुण कश्यप एवं विपिन शर्मा को आईटी सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक गतिविधियों के अध्ययन और वैचारिक कार्यों को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए अनुज पाल को जिला शोध प्रमुख तथा अशोक कुमार वर्मा एवं पुष्पेंद्र राजपूत को सह-शोध प्रमुख बनाया गया है।

कार्यसमिति सदस्य के रूप में विकास साहू, प्रमोद राजपूत, शंकर राजभर, नीरज जायसवाल, अमित शर्मा, अशोक कुमार यादव (निंटू), नागेंद्र यादव, ओम प्रकाश शर्मा, बीना सोनी देवी, माधुरी सिंह, आभा पोद्दार, शालिनी जायसवाल, मिंटू मौर्य, अनिल यादव, अरुण गुप्ता, पवन कुमार मौर्य एवं राजकुमार वर्मा को शामिल किया गया है।

मोर्चा के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने कार्यसमिति की घोषणा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया है। नई कार्यसमिति के गठन के साथ लखनऊ महानगर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संगठन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!