ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
संकट की घड़ी में भाजपा को माननीय राजनाथ सिंह ही क्यों याद आते हैं? गोरखपुर मैनेजिंग डायरेक्टर ने बीमा अभिकर्ता सीमा पाण्डेय को मेडल से किया सम्मानित व्यापारियों को जाल में फंसाने का धंधा: जस्ट डायल के झूठे वादों की असलियत आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा विधान भवन स्थित तैल चित्रों अनावरणराजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हाॅल में किया जायेगा पिता का त्याग ऐसा प्रसंग जो आपको द्रवित कर देगा शांति भंग की आशंका में 29 व्यक्ति व एक वांरटी अभियुक्त गिरफ्तार नई शिक्षा नीति अनुसार संस्कृत भाषा उन्नयन को नगर-निगम लखनऊ व संस्कृत भारतीन्यास के मध्य सकारात्मक विमर्श- जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न संकट की घड़ी में भाजपा को माननीय राजनाथ सिंह ही क्यों याद आते हैं? गोरखपुर मैनेजिंग डायरेक्टर ने बीमा अभिकर्ता सीमा पाण्डेय को मेडल से किया सम्मानित व्यापारियों को जाल में फंसाने का धंधा: जस्ट डायल के झूठे वादों की असलियत आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा विधान भवन स्थित तैल चित्रों अनावरणराजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हाॅल में किया जायेगा पिता का त्याग ऐसा प्रसंग जो आपको द्रवित कर देगा शांति भंग की आशंका में 29 व्यक्ति व एक वांरटी अभियुक्त गिरफ्तार नई शिक्षा नीति अनुसार संस्कृत भाषा उन्नयन को नगर-निगम लखनऊ व संस्कृत भारतीन्यास के मध्य सकारात्मक विमर्श- जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश सरकार English

“महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली”

D

Dainik India News

5582 views
“महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली”

“लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने वृद्धजनों संग बांटी दीपावली की खुशियां, कहा – सेवा ही सच्ची पूजा है”

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस वर्ष दीपावली का पर्व परंपरा से भी आगे बढ़कर भावनाओं की रोशनी के साथ मनाया। हरसोल्लास और आत्मीयता से भरे इस अवसर पर उन्होंने अपनी नगर निगम टीम के साथ समर्पण वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं।

जैसे ही महापौर वृद्धाश्रम के प्रांगण में पहुंचीं, वहां का माहौल मानो भावनाओं से भर उठा। उन्होंने एक-एक बुजुर्ग से मिलकर उनका हालचाल जाना, स्नेहपूर्वक उनके हाथ थामे और बड़ी आत्मीयता से कहा — “मैं आपकी बेटी हूं, जब भी कोई जरूरत हो, मैं हर समय आपके साथ खड़ी रहूंगी।”
उनके इस वाक्य के साथ ही कई आंखें नम हो उठीं। वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में अपनापन झलक उठा। सुषमा खर्कवाल ने वृद्धाश्रम के सभी सदस्यों को जोनल अधिकारी का नंबर भी उपलब्ध कराया और भरोसा दिलाया कि नगर निगम की टीम हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहेगी। उनके इस व्यवहार ने वहां उपस्थित सभी लोगों के दिलों को छू लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह भी अपने संगठन के साथ पहुंचे। उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और कहा कि समाज के इन वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करना ही सच्ची सनातन परंपरा का पालन है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं समर्पण वृद्धाश्रम के सक्रिय प्रबंधन समिति के सदस्य हैं और समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और उत्सवमय रहा। दीपों की लौ के साथ मानवता की ज्योति भी वहां प्रज्वलित होती दिखाई दी। उपस्थित वृद्धजन भावनाओं से भर उठे, किसी ने आशीर्वाद दिया तो किसी ने कहा — “आज लगा जैसे बेटी घर आई है।” पूरा वृद्धाश्रम एक परिवार की तरह झिलमिलाता नजर आया।

पार्षद शिवम उपाध्याय ने कार्यक्रम में पहुंचकर महापौर सुषमा खर्कवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व तभी सार्थक है जब रोशनी के साथ किसी के जीवन में उम्मीद की किरण भी जगाई जाए, और महापौर ने आज वही किया है।

कार्यक्रम के समापन पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने भावनात्मक शब्दों में कहा — “पहले राय साहब हमारे बुजुर्गों का बहुत ध्यान रखते थे, लेकिन सुषमा खर्कवाल जी तो उनसे भी आगे निकल गई हैं। उन्होंने एक बेटी की तरह इन वृद्धजनों का मन जीत लिया है। उनका जितना भी धन्यवाद किया जाए, वह कम है।” उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी समर्पण वृद्धाश्रम के विषयों को संज्ञानित कर सहयोग के लिए आश्वस्त किआ। जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रबंधन समिति की तरफ से महापौर सुषमा खर्कवाल का अंतर्मन पटल से आभार व्यक्त करते हुए नगर-निगम समस्त उपस्थित अधिकारीगणों, कर्मचारीगणों को भी धन्यवाद ज्ञापित किआ।

दीपों की उस मृदु रोशनी में न केवल अंधकार मिटा, बल्कि बुजुर्गों के दिलों में भी अपनापन, सुरक्षा और स्नेह की नई किरण जगमगा उठी। महापौर सुषमा खर्कवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि नेतृत्व सिर्फ पद नहीं, बल्कि संवेदना से भरा कर्म है।
उनकी इस पहल ने दीपावली को केवल उत्सव नहीं, बल्कि मानवता की उजली मिसाल बना दिया। 🌸

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!