ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 21 लाख की ट्रॉली से खुला बड़ा सवाल: रायबरेली में आपात बिजली व्यवस्था की फाइल कहां अटकी? सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद Doctor's Day: Heartfelt Wishes to All Doctors from Dr. Praveen Tandon मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गायत्री परिवार ट्रस्ट के निदेशक मंडल की एलआईसी लखनऊ के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक से सद्भावना भेंट क्या है भक्ति मार्ग- पंडित कृष्ण कुमार तिवारी अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 21 लाख की ट्रॉली से खुला बड़ा सवाल: रायबरेली में आपात बिजली व्यवस्था की फाइल कहां अटकी? सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद Doctor's Day: Heartfelt Wishes to All Doctors from Dr. Praveen Tandon मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गायत्री परिवार ट्रस्ट के निदेशक मंडल की एलआईसी लखनऊ के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक से सद्भावना भेंट क्या है भक्ति मार्ग- पंडित कृष्ण कुमार तिवारी
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

भाजपा नवगठित प्रदेश टीम को हार्दिक शुभकामनाएं - जितेंद्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

12263 views
भाजपा नवगठित प्रदेश टीम को हार्दिक शुभकामनाएं - जितेंद्र प्रताप सिंह

डॉ. नीरज सिंह की नियुक्ति को बताया संगठन की दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक पहल

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा के उपरांत संस्कृतभारती क्षेत्र संपर्क प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में गठित यह संगठनात्मक टीम भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को और अधिक गति प्रदान करेगी।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष रूप से डॉ. नीरज सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन की दूरदर्शिता, कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान तथा समर्पित नेतृत्व को आगे बढ़ाने की परंपरा का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह ने सदैव लखनऊ और उत्तर प्रदेश को अपने परिवार के समान स्नेह, संरक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया है। उनके संस्कारों, सेवा-भाव और राष्ट्रनिष्ठा की छाप डॉ. नीरज सिंह के व्यक्तित्व में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। डॉ. नीरज सिंह का व्यवहार अत्यंत विनम्र, सहज, आत्मीय एवं जनसरोकारों के प्रति समर्पित है। उन्होंने बिना किसी बड़े संगठनात्मक दायित्व के भी वर्षों तक आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनके समाधान का सतत प्रयास किया है। यही कारण है कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का स्नेह उन्हें स्वाभाविक रूप से प्राप्त हुआ।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ने डॉ. नीरज सिंह की लगभग ढाई दशकों की निष्ठा, संघर्ष, अनुशासन, सेवा और संगठन के प्रति अविचल समर्पण का सम्मान करते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और संगठन की सेवा में निरंतर सक्रिय रहते हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. नीरज सिंह का व्यक्तित्व इस बात का प्रमाण है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च पथ है। उनके पास पहुंचने वाला प्रत्येक सामान्य नागरिक स्वयं को सम्मानित एवं आत्मीय अनुभव करता है। यही गुण उन्हें जननेता के रूप में विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "उत्तम प्रदेश" के संकल्प को साकार करने में डॉ. नीरज सिंह जैसे ऊर्जावान, दूरदर्शी, कर्मनिष्ठ एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले युवा नेतृत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित युवाओं के नेतृत्व से उत्तर प्रदेश में सुशासन, संगठनात्मक सुदृढ़ता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे।

अंत में उन्होंने डॉ. नीरज सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की नवगठित प्रदेश टीम के सभी पदाधिकारियों के सफल, जनकल्याणकारी एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं संगठन की निरंतर उन्नति की कामना की।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!