ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
विधवा पेंशन लाभार्थी लिंक करायें आधार नही तो पेंशन होगी बन्द शासन के सक्त निर्देश कैसे बताऊँ तुम कौन हो Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की श्रीराम आयुष केंद्र के विकास को मिला संबल, एलआईसी ने गोल्डन जुबली फंड से दिए ₹25 लाख स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी संस्कारों से सशक्त राष्ट्र: भारत की आत्मा का पुनर्जागरण विधवा पेंशन लाभार्थी लिंक करायें आधार नही तो पेंशन होगी बन्द शासन के सक्त निर्देश कैसे बताऊँ तुम कौन हो Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की श्रीराम आयुष केंद्र के विकास को मिला संबल, एलआईसी ने गोल्डन जुबली फंड से दिए ₹25 लाख स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी संस्कारों से सशक्त राष्ट्र: भारत की आत्मा का पुनर्जागरण
उत्तर प्रदेश सरकार English

डॉ. महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सागर, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित सनातन महासंघ ने दी मंगलकामनाएँ

D

Dainik India News

5711 views
डॉ. महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सागर, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित सनातन महासंघ ने दी मंगलकामनाएँ



प्रखर वक्तृत्व, अदम्य संगठन क्षमता और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण को बताया राष्ट्र के लिए प्रेरणा


दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।भारतीय राजनीति में अपने ओजस्वी व्यक्तित्व, प्रखर वक्तृत्व और अदम्य संगठन क्षमता के लिए विख्यात महेंद्र सिंह के जन्मदिन के पावन अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और वैचारिक संगठनों के मध्य उल्लास और श्रद्धाभाव का वातावरण देखने को मिला। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी तथा पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री के रूप में अपनी प्रभावी सेवाएँ दे चुके डॉ. महेंद्र सिंह को देशभर से हार्दिक शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं।


इसी क्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संदेश में डॉ. महेंद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ ज्ञापित करते हुए कहा कि वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सनातन चिंतन के तेजस्वी साधक, महाविद्वान और संगठनात्मक शक्ति के अद्वितीय प्रतीक हैं। सिंह ने कहा कि डॉ. महेंद्र सिंह की वाणी में मानो स्वयं माँ सरस्वती का वास है, जिनके ओजस्वी उद्बोधन से जनसमुदाय में राष्ट्रभक्ति, आत्मबल और वैचारिक जागरण का संचार होता है।
उन्होंने आगे कहा कि अब तक के राजनीतिक इतिहास में यह एक उल्लेखनीय तथ्य रहा है कि जिस भी चुनाव क्षेत्र में डॉ. महेंद्र सिंह ने जाकर संगठन के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया, वहाँ पार्टी को प्रचंड जनसमर्थन और भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई। यह उनकी असाधारण संगठन क्षमता, अदम्य परिश्रम और जनविश्वास का सजीव प्रमाण है।


जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्मरण करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए डॉ. महेंद्र सिंह ने राज्य के विकास को नई गति प्रदान की। उस कालखंड में अनेक महत्त्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न हुए, जिनकी सराहना स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विभिन्न अवसरों पर की। ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें विशेष रूप से शुभकामनाएँ भी दी थीं।


इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि संगठन के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से भी डॉ. महेंद्र सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश प्रदान करें, ताकि उनका ओजस्वी नेतृत्व राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के उत्थान का पथ निरंतर आलोकित करता रहे।


अंत में सिंह ने अपने परम मित्र डॉ. महेंद्र सिंह के लिए शुभेच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रधर्म, समाजसेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रेरणादायी गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक बनी रहेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!