ब्रेकिंग न्यूज़
योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्रीय संगठन व अवधप्रांत ने पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व चैयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन से की शिष्टाचार भेंट | योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्रीय संगठन व अवधप्रांत ने पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व चैयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन से की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री नशे में धुत ट्रक ड्राइवर का कहर और व्यवस्था की नाकामी स्वतंत्रता दिवस लखनऊ 2025: महानगर विस्तार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा कोरोना की थर्ड वेव, सेकेण्ड वेव की तरह खतरनाक नहीं : मुख्यमंत्री तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश लखनऊ में भाजपा सदस्यता अभियान-2024 पर कार्यशाला का आयोजन, सीएम योगी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद संस्कृतभारती न्यास की दो दिवसीय अखिल भारतीय गौष्ठी, बेंगलूर मे लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय- जितेन्द्र प्रताप सिंह नई शिक्षा नीति अनुसार संस्कृत भाषा उन्नयन को नगर-निगम लखनऊ व संस्कृत भारतीन्यास के मध्य सकारात्मक विमर्श- जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री नशे में धुत ट्रक ड्राइवर का कहर और व्यवस्था की नाकामी स्वतंत्रता दिवस लखनऊ 2025: महानगर विस्तार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा कोरोना की थर्ड वेव, सेकेण्ड वेव की तरह खतरनाक नहीं : मुख्यमंत्री तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश लखनऊ में भाजपा सदस्यता अभियान-2024 पर कार्यशाला का आयोजन, सीएम योगी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद संस्कृतभारती न्यास की दो दिवसीय अखिल भारतीय गौष्ठी, बेंगलूर मे लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय- जितेन्द्र प्रताप सिंह नई शिक्षा नीति अनुसार संस्कृत भाषा उन्नयन को नगर-निगम लखनऊ व संस्कृत भारतीन्यास के मध्य सकारात्मक विमर्श- जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

D

Dainik India News

30 views
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मोहम्मदाबाद-नदवासराय मार्ग पर की गई सघन चेकिंग के दौरान विभागीय टीम ने एक ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध ट्रक संख्या HR-39 D-5275 को रोककर उसकी गहन तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 400 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की पेटियों पर "For Sale in Punjab Only" अंकित था, जिससे स्पष्ट है कि इसे अवैध रूप से पंजाब से उत्तर प्रदेश में खपाने के उद्देश्य से लाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मनीष कुमार, निवासी बाड़मेर (राजस्थान), को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में एक मोबाइल फोन, वाहन से संबंधित दस्तावेज तथा ₹2,000 नकद भी बरामद किए गए।

आबकारी विभाग ने बरामद शराब एवं वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 63 एवं 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों, तस्करी के नेटवर्क तथा अवैध शराब के स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना सहित विभाग की प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!