ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने हेतु लगाए जाएंगे कैंप, प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा डेविस कप का आयोजनः सीएम योगी  समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:नरोत्तम कुमार सनातन चेतना, संगठन और संस्कार का संगम : आत्मीय संवाद में दिखा समाज-निर्माण की रूपरेखा तीन अर्न्तजनपदीय शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस एवं चोरी की मोटरसाईकिल बरामद राजधानी लखनऊ में भारत रक्षा मंच का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने हेतु लगाए जाएंगे कैंप, प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा डेविस कप का आयोजनः सीएम योगी  समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:नरोत्तम कुमार सनातन चेतना, संगठन और संस्कार का संगम : आत्मीय संवाद में दिखा समाज-निर्माण की रूपरेखा तीन अर्न्तजनपदीय शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस एवं चोरी की मोटरसाईकिल बरामद राजधानी लखनऊ में भारत रक्षा मंच का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Uncategorized English

लुईस फाउंडेशन द्वारा 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

B

Bhargav Bhargav

19 views
लुईस फाउंडेशन द्वारा 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ ।मोहनलालगंज क्षेत्र के परवर पूरब निकट जंगली खेड़ा गांव स्थित लुईस फाउंडेशन द्वारा 76वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष संग्राम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विनोद सिंह ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मिथलेश कुमार के द्वारा किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में एसएस सोशल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश अंबेडकर ने कहा आज पूरे देश में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

इस स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने वर्षों संघर्ष कर अपने प्राण प्राणों की आहुति दे दी। यह दिन भारत के वीर सपूतों को नमन करने का दिन है। इस दिन तिरंगा फहरा कर वीर सपूतों क्रांतिकारियों को सलामी देकर उन्हें याद करते हैं। आज उनके द्वारा दी हुई आजादी से ही हम इस देश में चैनो अमन से जीवन यापन कर रहे हैं।

साथ ही कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को भारतीय संविधान से अभिव्यक्ति की आजादी मिली है। इस आजादी का सही उपयोग करते हुए प्रति व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश हित में कार्य करने चाहिए। जिससे देश सहित समाज व परिवार का नाम रोशन किया जा सकता है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे व्यक्ति हर मुश्किल काम को आसान बना सकता है।

भारतीय संविधान में महिलाओं और पुरुषों को समान शिक्षा का अधिकार दिया गया है। आज हमारे देश में महिलाओं ने भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर परचम लहराया है। उपस्थित सभी सभी छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि विनोद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आजादी अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि इस संस्था को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी लोगों का के सहयोग की आवश्यकता है।

आप लोगों के अथक प्रयास से ही संस्था को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया जा सकता है। मुझे पूरी उम्मीद व भरोसा है कि आप सभी के सहयोग से संस्था का संचालन सुचारु रुप से होता रहेगा। कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ राम बिहारी, इं. मिथिलेश कुमार, सचिन कुमार सहित सभी पदाधिकारी कर्मचारी व एसएस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!