ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास स्वस्थ भारत अभियान को बल: लोहिया नगर वार्ड में निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन इन गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी-सीएम योगी मुख्यमंत्री ने 35 ए एन एम प्रशिक्षण केन्द्रों के शैक्षणिक सत्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर ओरल हेल्थ सेवा का किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने बटलर पैलेस में अतिविशिष्ट गृह नैमिषारण्य कालोकार्पण किया गोली फायर करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास स्वस्थ भारत अभियान को बल: लोहिया नगर वार्ड में निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन इन गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी-सीएम योगी मुख्यमंत्री ने 35 ए एन एम प्रशिक्षण केन्द्रों के शैक्षणिक सत्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर ओरल हेल्थ सेवा का किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने बटलर पैलेस में अतिविशिष्ट गृह नैमिषारण्य कालोकार्पण किया गोली फायर करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार English

सेवा भारती ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

D

Dainik India News

7030 views
सेवा भारती ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रथम बैच सफल, दूसरा बैच आज से प्रारंभ

नवयुवकों को रोजगार व सम्मानजनक जीवन की नई राह

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।देश की राजधानी दिल्ली से समर्थ भारत के मार्गदर्शन और सेवा भारती पूरब भाग के अथक प्रयास से लखनऊ में AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन और RO रिपेयरिंग के प्रथम प्रशिक्षण बैच का समापन समारोह 27 अगस्त को उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रशिक्षण स्थल पर ही आयोजित हुआ, जिसमें समाज के 100 से अधिक प्रबुद्धजन और स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

दो माह के गहन प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षुओं को मौखिक व लिखित परीक्षा के आधार पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं ने कौशल प्रदर्शन भी किया, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता और तकनीकी दक्षता का परिचय मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गायत्री मंत्र के साथ हुई। पृष्ठभूमि परिचय डॉ. विवेक द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि भवन स्वामिनी डॉ. चित्रा ने स्वागत अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक कौशल जी, समर्थ भारत दिल्ली से आए राकेश जी, प्रांत सेवा प्रमुख देवेन्द्र जी, विशिष्ट संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, भाग संघ चालक प्रभात जी, सह विभाग कारवाह पंकज जी, सह भाग कारवाह मनु देव जी, सेवा प्रमुख सतेंद्र जी, सेवा भारती के अध्यक्ष पुष्कर जी, नगर कारवाह राजीव जी समेत अनेक प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

मित्सुबिशी के चैनल पार्टनर द्वारा प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा ने युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक ला दी। सेवा भारती लखनऊ पूर्व भाग सचिव सुधीर जी ने डॉ. चित्रा शुक्ला, डॉ. चित्रा सक्सेना, नरेंद्र जी, प्रशिक्षक संजय जी, कार्यालय सहायक सुनीता जी सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशिक्षण से जुड़े नवयुवकों ने बताया कि 25 अगस्त को आयोजित रोजगार साक्षात्कार से उन्हें सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

समर्थ भारत के अधिकारी राकेश जी ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और समाजोपयोगी बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा, “अब हमारे समाज के लोग ही हमारे घरों में तकनीकी सेवाएं देंगे। यह आत्मसम्मान और परस्पर सहयोग की नींव है।”

प्रांत प्रचारक कौशल जी ने इस प्रशिक्षण केंद्र को मॉडल सेंटर घोषित करते हुए कहा कि यह संकल्पना तभी सफल है जब समाज और राष्ट्र के हर शुभचिंतक का सहयोग जुड़े।

समारोह में युवाओं के आत्मविश्वास ने यह सिद्ध कर दिया कि सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिलने पर समाज का हर नवयुवक कौशल, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त प्रहरी बन सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

राजेश कुमार 5 months ago

मेरा स्पष्ट मानना है कि सेवा भारती को सिर्फ सनातनियों की चिंता करनी चाहिए क्योंकि शांति दूतों ने समस्त छोटे बड़े व्यवसायों पर आधिपत्य जमा लिया है जो सनातनियों के लिए खतरे की घंटी है। क्या सेवा भारती द्वारा संचालित प्रशिक्षण/स्वरोजगार में इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि प्रशिक्षण/स्वरोजगार सिर्फ हिंदुओं (सनातनियों)को ही दिया जाए?