ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
भारत को विश्व पर्यटन की राजधानी बनाने वाले दूरदर्शी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया लखनऊ पूर्व ने धूमधाम से मनाया राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन यूपी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन पर सीएम समेत भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण प्रियंका गाँधी को पुलिस हिरासत में लिया गया 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद पुलिस लाइन लखनऊ में संपन्न हुआ पांच दिवसीय योग सत्र भारत को विश्व पर्यटन की राजधानी बनाने वाले दूरदर्शी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया लखनऊ पूर्व ने धूमधाम से मनाया राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन यूपी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन पर सीएम समेत भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण प्रियंका गाँधी को पुलिस हिरासत में लिया गया 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद पुलिस लाइन लखनऊ में संपन्न हुआ पांच दिवसीय योग सत्र
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास

D

Dainik India News

129 views
मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।समय की सुईयाँ जैसे ही अपराह्न के चार पर पहुँचीं, उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत की धड़कनें एकाएक तीव्र हो गईं। प्रतीक्षा की घड़ियाँ समाप्त हुईं और शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय में एक गरिमामयी उपस्तिथि के बीच वह सत्य उद्घाटित हुआ, जिसका हज़ारों नेत्रों को महीनों से इंतज़ार था। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने अपने परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही प्रदेश के शैक्षणिक क्षितिज पर एक नया कीर्तिमान अंकित कर दिया है।

गरिमामयी उपस्थिति और घोषणा का वह क्षण

निदेशक डॉ. महेन्द्र देव, परिषद के पूर्व सदस्य जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं सचिव शिवलाल की त्रिवेणी ने जब पूर्व निर्धारित योजनानुसार परिणामों का अनावरण किया, तो कक्ष का वातावरण उत्साह और गौरव से भर गया। यह केवल अंकों का विवरण नहीं था, बल्कि हज़ारों विद्यार्थियों के तप और देववाणी संस्कृत के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतिफल था।

सृष्टि और रजनीश: मेधा के नए शिखर

इस वर्ष के परिणामों ने प्रमाणित कर दिया कि प्रतिभा किसी भूगोल या लिंग की मोहताज नहीं होती। पूर्व मध्यमा (10वीं) में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने 94.43% अंकों के साथ सफलता का वह हिमालय खड़ा किया है, जिसे भेद पाना भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक चुनौती होगा। वहीं, उत्तर मध्यमा (12वीं) में प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 89.36% अंक अर्जित कर यह सिद्ध कर दिया कि एकाग्रता और सतत परिश्रम से सफलता के शीर्ष को हस्तगत किया जा सकता है।

जितेन्द्र प्रताप सिंह का ओजस्वी संदेश और 'भाव सम्मान'

इस ऐतिहासिक अवसर पर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को उनकी 'महत्ति उपलब्धि' पर न केवल मंगलकामनाएं प्रदान कीं, बल्कि एक भावुक और प्रेरणादायी संबोधन भी दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।

विशेष रूप से मेरिट सूची के नक्षत्रों का उल्लेख करते हुए श्री सिंह ने अपनी वाणी को कृतज्ञता से भरते हुए कहा— "यह विजय मात्र परीक्षार्थियों की नहीं है, यह उन गुरुजनों के मार्गदर्शन की है जिन्होंने ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित की; यह उन अभिभावकों के त्याग की है जिन्होंने अभावों में भी सपनों को सींचा।" उन्होंने सफल मेधावियों को 'भाव सम्मान' प्रदान करते हुए उनके परिश्रम को साधुवाद ज्ञापित किया।

आंकड़ों की गूँज और उज्ज्वल भविष्य

इस बार की सांख्यिकी स्वयं अपनी कहानी कह रही है। कुल 13,302 जिज्ञासुओं में से 12,306 ने सफलता की सीढ़ी चढ़ी है। कक्षा 12वीं का 94.86% उत्तीर्ण प्रतिशत न केवल सराहनीय है, बल्कि यह संस्कृत शिक्षा की ओर समाज के बढ़ते रुझान का साक्षात प्रमाण है। छात्राओं के वर्चस्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आधुनिक उत्तर प्रदेश की बेटियाँ अपनी जड़ों से जुड़कर आसमान छूने का सामर्थ्य रखती हैं।

 

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!