ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
खेत में मिले युवक व किशोरी के शव • संस्कृतभारती अवधप्रांत की प्रांतगण गौष्ठी सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह • अमर वीर क्रन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद जी को माल्यार्पण कर राष्ट्र ने विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की • केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया • लोकसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन पर दी बधाई • अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी • कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत वन स्टाप शाप खोलने हेतु जल्द करें आवेदन - कृषि उपनिदेशक एस ० पी ० श्रीवास्तव • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाफल समिति की बैठक सम्पन्न-जे पी सिंह • खेत में मिले युवक व किशोरी के शव • संस्कृतभारती अवधप्रांत की प्रांतगण गौष्ठी सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह • अमर वीर क्रन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद जी को माल्यार्पण कर राष्ट्र ने विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की • केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया • लोकसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन पर दी बधाई • अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी • कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत वन स्टाप शाप खोलने हेतु जल्द करें आवेदन - कृषि उपनिदेशक एस ० पी ० श्रीवास्तव • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाफल समिति की बैठक सम्पन्न-जे पी सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सेवा पखवाड़ा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में 175 यूनिट रक्तदान और 'नमो युवा मैराथन' का आयोजन

D

Dainik India News

• 8668 views
सेवा पखवाड़ा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में 175 यूनिट रक्तदान और 'नमो युवा मैराथन' का आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा ने 'सेवा पखवाड़ा' के तहत बड़े कार्यक्रमों की घोषणा की है। इस संबंध में लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा ने आगामी आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी, जिनका उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना है।
प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी और युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख रूप से भाग लिया।


रक्तदान शिविर: युवाओं में उत्साह


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 'सेवा पखवाड़ा' अभियान 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में, 17 सितंबर को लखनऊ में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 175 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। यह शिविर काल्विन तालुकदार कॉलेज में आयोजित होगा। इस पहल के जरिए युवा मोर्चा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाएगा। रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए, सर्वाधिक यूनिट रक्तदान करने वाले को ₹21,000 और अन्य को ₹11,000 और ₹5,100 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


'नमो युवा मैराथन' में 10,000 युवाओं के शामिल होने की उम्मीद


युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी ने बताया कि 21 सितंबर को 'नमो युवा मैराथन' का आयोजन पूरे उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में किया जाएगा। लखनऊ में लगभग 10,000 युवाओं के इस मैराथन में भाग लेने की संभावना है। मैराथन के लिए पंजीकरण अभियान जोरों पर है और इच्छुक युवा निर्धारित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि लखनऊ युवा मोर्चा ने प्रत्येक अभियान में प्रदेश में पहले स्थान पर रहने का लक्ष्य रखा है। रक्तदान और मैराथन जैसे कार्यक्रमों में लखनऊ को सबसे आगे रखने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की गई है। इसके लिए एथलीटों, खिलाड़ियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा जा रहा है। स्कूल, कोचिंग सेंटर और जिम जैसे स्थानों पर भी पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, नमो युवा मैराथन और सांसद खेल प्रतियोगिता जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं। प्रेस वार्ता के अंत में, सभी पदाधिकारियों ने युवाओं से इन सेवा और समाजहित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!