ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
गांधी जी भारतीयता की कसौटी के रूप में:संदीप समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश आयोजित करेगा "ग्लोबल इनवेस्टर समिट मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में की भागीदारी Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns जिला अधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न पर्वाें के दौरान शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो,इसके लिए पुलिस द्वारा नियमित तौर पर फुट पेट्रोलिंग की जाए:सीएम योगी जेपी सिंह विश्व मंगल कामना लिए पहुंचे दतिया, मां पीतांबरा का किए पूजन गांधी जी भारतीयता की कसौटी के रूप में:संदीप समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश आयोजित करेगा "ग्लोबल इनवेस्टर समिट मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में की भागीदारी Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns जिला अधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न पर्वाें के दौरान शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो,इसके लिए पुलिस द्वारा नियमित तौर पर फुट पेट्रोलिंग की जाए:सीएम योगी जेपी सिंह विश्व मंगल कामना लिए पहुंचे दतिया, मां पीतांबरा का किए पूजन
उत्तर प्रदेश सरकार English

अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी

D

Dainik India News

23 views
अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं 350 लोगों की समस्याएं

समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर, 28 फरवरी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

सीएम योगी ने ये निर्देश मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए। मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 350 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ उन्होंने चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

इलाज में भरपूर मदद देने को तत्पर है सरकार

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार वाले आवेदन अधिक आए थे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करने को तत्पर है। किसी के इलाज में धन की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि इलाज में आर्थिक सहायता संबंधी आवेदनों में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण होते ही धनराशि आवंटित कर दी जाएगी। 

गोवंश को दुलार सीएम योगी ने खिलाया गुड़ चना

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परम्परागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन व अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेकने के बाद सीएम योगी ने गोशाला में भी कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उनकी आवाज पर गोवंश उनके पास यूं चले आए जैसे घर के मुखिया के बुलाने पर बच्चे चले आते हैं। उन्होंने गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से गुड़ चना खिलाया। सीएम योगी की स्नेह की भाषा और उनके आत्मीय सानिध्य में गोवंश की भाव भंगिमा भाव विह्वल करने वाली थी।

----

------

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!