ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
CM योगी ने सिसवा अनन्तपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न ,आवश्यक दिशा - निर्देश जारी जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही :सीएम योगी निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम जारी सराहनीय कार्य जनपद मऊ नोडल अधिकारी ने गौ माता का किया विधिवत पूजन- अर्चन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह की श्रंखला मे क्रीडा भारती द्वारा आयोजित "अटल रन" - जितेन्द्र प्रताप सिंह मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित CM योगी ने सिसवा अनन्तपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न ,आवश्यक दिशा - निर्देश जारी जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही :सीएम योगी निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम जारी सराहनीय कार्य जनपद मऊ नोडल अधिकारी ने गौ माता का किया विधिवत पूजन- अर्चन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह की श्रंखला मे क्रीडा भारती द्वारा आयोजित "अटल रन" - जितेन्द्र प्रताप सिंह मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित
Uncategorized English

सीडीओ ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण

D

Dainik India News

4842 views
सीडीओ ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण
  धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन,मऊ। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह स्थित गौशाला का सीडीओ प्रशांत नागर ने बुधवार को औचक निरिक्षण किया। इस दौरान गौशाला पर ठंड से बचाव के लिए पशुओं के लिए की गई व्यवस्था के रूप मे पशु आहार, भूसा आदि उपलब्ध पाए जाने पर संतोष जताया तो वहीं दूसरी तरफ गौशाला पर हरे चारे की व्यवस्था न होने एंव रजिस्टर मेंटेन न पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और ज़िम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। सीडीओ ने साफ लफ्जों में कहा कि यह ध्यान रहे कि ठंड की वजह से किसी भी पशु की मौत न हो। गौशाला पर ठंड से बचाव के बेहतर से बेहतर प्रबंध किए जाएं।
गौशाला के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने यहां उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में रखे गए पशुओं के लिए आहार की पूरी व्यवस्था हो।वहीं ठंड एंव भूख से किसी भी पशु की मृत्यु न हो। लापरवाही की दिशा में संबंधित ग्राम प्रधान एंव ग्राम पंचायत अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे और उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

ग्रामीण हाट के लिए ज़मीन चिन्हित

निरिक्षण के दौरान सीडीओ ने इस गांव में बनने वाले ग्रामीण हाट के लिए खुद अपनी मौजूदगी में ज़मीन का सीमांकन कराया और मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट संदीप कुमार सिंह को अविलंब ग्रामीण हाट का काम शुरू कराए जाने को निर्देशित किया।
इस दौरान सीडीओ प्रशांत नागर ने कहा कि इस गांव में ग्रामीण हाट के बन जाने से छोटे दुकानदारों को अपने समानों की बिक्री के लिए एक अच्छा मंच मिल जायेगा। जिस जगह ग्रामीण हाट के लिए भूमी चिन्हित की गयी है। वह मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग से सटा है। ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन की भी बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जैसा कि मुझे बताया गया है कि वर्तमान में यहां जिस स्थान पर साप्ताहिक बाजार लगता है वह निजी भूमी पर है। ऐसे में ग्रामीण हाट के बन जाने से इन दुकानदारों को अपने सामानों की खरीद बिक्री के लिए एक स्थाई मंच मिल जायेगा।
सीडीओ द्वारा निरिक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट संदीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान दरगाह लक्ष्मण वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार, लेखपाल अंशुल राय, एपीओ, कानूनगो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!