ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 316.17 करोड़ रु की 86 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज होली के पावन पर्व पर सभी गाँव वासियों हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं- ग्राम प्रधान 94 शीशी बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार जन सेवा केंद्र और लाइनमैनों की साठगांठ बनी लूट का अड्डा <em>निकाय चुनाव में सुषमा खर्कवाल को रिकॉर्ड वोटों से विजई बनाएं और राष्ट्र को करें मजबूत- जेपी सिंह</em> Medison Hospital's Grand Health Fair: A Significant Initiative for Women's Health मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 316.17 करोड़ रु की 86 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज होली के पावन पर्व पर सभी गाँव वासियों हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं- ग्राम प्रधान 94 शीशी बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार जन सेवा केंद्र और लाइनमैनों की साठगांठ बनी लूट का अड्डा <em>निकाय चुनाव में सुषमा खर्कवाल को रिकॉर्ड वोटों से विजई बनाएं और राष्ट्र को करें मजबूत- जेपी सिंह</em> Medison Hospital's Grand Health Fair: A Significant Initiative for Women's Health
उत्तर प्रदेश English

सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप

D

Dainik India News

22 views
सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप

महाकुंभ में नाव संचालन से 30 करोड़ की कमाई, रंगदारी और माफिया कनेक्शन पर उठे सवाल

दैनिक इंडिया न्यूज़,प्रयागराज: महाकुंभ 2025 संपन्न हो चुका है, लेकिन इससे जुड़े विवाद अब भी खत्म नहीं हो रहे। ताजा मामला नैनी थाने के हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा से जुड़ा है, जिसका जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में किया था। मुख्यमंत्री ने कुंभ की सफलता का जिक्र करते हुए कहा था कि पिंटू महरा और उसके परिवार ने नाव संचालन के जरिए 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

लेकिन अब पिंटू महरा की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिंटू महरा हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी, रंगदारी और अन्य गंभीर मामलों में आरोपी है। इतना ही नहीं, महाकुंभ 2025 के दौरान भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

पिंटू महरा का आपराधिक रिकॉर्ड

प्रयागराज के अरैल क्षेत्र के रहने वाले पिंटू महरा पर दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं।

  • 2009: नैनी के लोकपुर में दोहरे हत्याकांड में नाम आया था। अनिरुद्ध उर्फ बर्रू निषाद और उसके छोटे बेटे छगन निषाद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप।
  • 2017: जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज, इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी।
  • 2022: दारागंज थाने में दर्ज मामले में गवाहों को धमकाने और बयान बदलवाने का आरोप।
  • 2025: महाकुंभ के दौरान भी उस पर केस दर्ज हुआ।

महाकुंभ में मनमाने नाव किराए वसूली का आरोप, प्रशासन पर सवाल

महाकुंभ के दौरान पिंटू महरा के परिवार द्वारा नाव संचालन से 30 करोड़ रुपये कमाने की बात विधानसभा में रखी गई थी। लेकिन स्नानार्थियों का कहना है कि सरकारी दरों की अनदेखी कर नाव संचालन में मनमाने दाम वसूले गए।

श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि सरकारी निर्धारित किराए से 4 से 6 गुना अधिक शुल्क लिया गया। शिकायत करने पर पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करने के बजाय श्रद्धालुओं को ही उल्टा जवाब दे दिया—
"इसी रेट पर कुंभ जाना है तो जाओ, नहीं तो मत जाओ।"

अब सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी अनियमितता के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

पिंटू महरा पर रंगदारी का आरोप, विपक्ष ने घेरा

इस विवाद के बीच रंगदारी वसूली का मामला भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज में नाव संचालन के दौरान पिंटू महरा और उसके सहयोगियों ने कई नाविकों और स्थानीय व्यापारियों से 5000 रुपये प्रति नाव के हिसाब से जबरन वसूली की

इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाते हुए कहा—

"सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस पिंटू महरा की सदन में तारीफ की, अब वह हिस्ट्रीशीटर और रंगदारी वसूलने वाला निकला। क्या अब यूपी सरकार अपराधियों का महिमामंडन करेगी?"

प्रशासन करेगा कार्रवाई या मामला दबेगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएगा? हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद महाकुंभ में पिंटू महरा और उसके परिवार को नाव संचालन की अनुमति कैसे मिली?

क्या नाव किराए में अनियमितता और रंगदारी वसूली पर कोई जांच होगी या यह मामला भी समय के साथ दब जाएगा? यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार और प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!