ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
मधुबन के विकास के लिए संकल्पित, अब नही चलेगी दबंगई नहीं बुझेगा गरीब का चूल्हा - कृष्णशंकर मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया <strong>योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प</strong> प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नए नियम लागू बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ पेन, पेंसिल,कॉपी के लिए भी पैसा देगी योगी सरकार स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वसियों को हार्दिक बधाई:श्री हृदयनारायण दीक्षित युवाओं को निःशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी रखा जाय:सीएम योगी प्रदेश की बिजली व्यवस्था के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन की तैयारी मधुबन के विकास के लिए संकल्पित, अब नही चलेगी दबंगई नहीं बुझेगा गरीब का चूल्हा - कृष्णशंकर मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया <strong>योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प</strong> प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नए नियम लागू बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ पेन, पेंसिल,कॉपी के लिए भी पैसा देगी योगी सरकार स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वसियों को हार्दिक बधाई:श्री हृदयनारायण दीक्षित युवाओं को निःशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी रखा जाय:सीएम योगी प्रदेश की बिजली व्यवस्था के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन की तैयारी
Uncategorized English

सीएम के आशीर्वाद से खास बन जाएगा 1500 बेटियों का विवाह समारोह

D

Dainik India News

30 views
सीएम के आशीर्वाद से खास बन जाएगा 1500 बेटियों का विवाह समारोह

 गोरखपुर में होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,गोरखपुर। शनिवार को 1500 ऐसी गरीब बेटियों की शादी बेहद खास बनने जा रही है जिनके परिवार के लिए शादी के संसाधन जुटाना पहाड़ तोड़ने जैसा दुरूह था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की इन बेटियों की शादी सरकार करा रही है और इसके लिए शनिवार को गोरखपुर में होने वाले भव्य समारोह में आशीर्वाद देने के लिए सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे। 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे से महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित भव्य समारोह में करीब 1500 गरीब बेटियों का विवाह संपन्न होगा। इस आयोजन में वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य व्यवस्थागत खर्चों के मद में है। सामूहिक विवाह के इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिहाज से बेहद खास होगी। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से योगी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिर्फ गोरखपुर जिले में ही करीब छह हजार शादियां सम्पन्न करा चुकी है।

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी देती है। इसमें वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता पायजामा आदि देती है। आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है। गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली,  गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!