ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में कुल 19 व्यक्ति गिरफ्तार श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां Stringent action against negligent revenue officials and policemen: Fines, suspensions, transfers, and departmental actions राजधानी लखनऊ में73वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र दिव्यांगजन के प्रति हमारा दृष्टिकोण अत्यन्त संवेदनापूर्ण एवं मानवीय होना चाहिए: मुख्यमंत्री महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान प्रमुख सचिव,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में कोविड-19 रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई शांति भंग की आशंका में कुल 19 व्यक्ति गिरफ्तार श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां Stringent action against negligent revenue officials and policemen: Fines, suspensions, transfers, and departmental actions राजधानी लखनऊ में73वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र दिव्यांगजन के प्रति हमारा दृष्टिकोण अत्यन्त संवेदनापूर्ण एवं मानवीय होना चाहिए: मुख्यमंत्री महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान प्रमुख सचिव,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में कोविड-19 रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई
Uncategorized English

सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन का उपायुक्त स्वत: रोजगार ने किया उद्घाटन

D

Dainik India News

5384 views
सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन का उपायुक्त स्वत: रोजगार ने किया उद्घाटन

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। दिन सोमवार को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन उपायुक्त स्वत: रोजगार सरिता गुप्ता, बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने किया। उपायुक्त व बीडीओ ने कैंटीन के संचालन पर स्वयं सहायता समूह को बधाई दी। कैंटीन से सीएचसी परिसर में आए आम नागरिकों व कर्मचारियों के लिए उचित मूल्य पर शुद्ध जलपान की व्यवस्था होगी। श्री राम स्वयं सहायता समूह ढढ़वल पटराव की महिला सदस्यों ने सीएचसी परिसर में दीनदयाल अन्त्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बीडीओ जयेश कुमार सिंह के प्रेरित करने पर सीएचसी परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया। उद्घाटन करने पहुंची उपायुक्त स्वत: रोजगार सरिता गुप्ता ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रेरणा कैंटीन खोली है। कैंटीन का संचालन श्री राम स्वयं सहायता समूह ढ़ढवल पटराव द्वारा किया जाएगा । कैंटीन खुलने से सीएचसी में आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों को शुद्ध व ताजा नाश्ता चाय मिल सकेगा। वहीं दूसरी ओर समूह की महिलाएं आर्थिक समृद्ध होंगी।
बीडीओ ने कहा कि जो भी महिला समूह अपनी कार्य योजना को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक हों उनके लिए बैंकों से ऋण लेने संबंधी जो भी समस्या आएगी उसका समाधान किया जाएगा। जिससे महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा प्रेरणा कैंटीन हर ब्लॉक, अस्पताल में भी खोलने के लिए पहल की जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी अरुण कुमार खरवार, जिला मिशन मैनेजर हिमांशु सिंह,ब्लॉक मिशन मैनेजर रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!