ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में 04 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास एसडीएम ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई नगदी मोटरसाइकिल लेकर हो या चंपक रक्षा मंत्री की दहाड़! भुज से पाकिस्तान को ललकार: 'हिमाकत की तो नक्शा बदल देंगे!' पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न शांति भंग की आशंका में 04 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास एसडीएम ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई नगदी मोटरसाइकिल लेकर हो या चंपक रक्षा मंत्री की दहाड़! भुज से पाकिस्तान को ललकार: 'हिमाकत की तो नक्शा बदल देंगे!' पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन

D

Dainik India News

5696 views
सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ : सहारा हॉस्पिटल में गत 10 जून प्रेरणा दिवस से मनाये जा रहे रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये और बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर इस चार दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन हो गया।
समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहारा हॉस्पिटल के डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ डॉ. मजहर हुसैन और सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से रक्तदाताओं के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।
सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने‌ बताया कि 10 जून को सहारा समूह के अभिभावक "सहाराश्री"जी के जन्मदिन के शुभ अवसर को समस्त सहारा इंडिया परिवार ‘प्रेरणा दिवस’
के रूप में मनाता है और इसी उपलक्ष्य में इस वर्ष चार दिवसीय रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित लायंस क्लब के पदाधिकारी आर. सी. मिश्रा और जी. पी. गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सहारा हॉस्पिटल की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की सराहना की।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सहारा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें नर्सिंग की छात्रा संजू, दिव्या पाण्डेय और मानसी सिंह को क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम का संचालन ब्लड बैंक के हेड डा.अरविन्द सिंह व लैब मेडिसिन की हेड अंजू शुक्ला ने किया। सहारा हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के हेड डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि सुरक्षित ब्लड कंपोनेंट सभी मरीजों को मिल सके इसके लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं की अहम् भूमिका होती है। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी में सहारा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में अत्याधुनिक नेट टेस्टिंग की भी सुविधा उपलब्ध है जो कि रक्त अवयवों को सुरक्षित बनाने में अत्याधुनिक विधि है। ब्लड बैंक के विशेषज्ञ डॉक्टर ए. के. सिंह ने बताया कि 18 से 65 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन से चार माह के बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान को लेकर भ्रांतियों को दूर करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि जो लोग नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, उन्हें दिल की बीमारियों और स्ट्रोक‌ का खतरा कम रहता है।
शिविर में लगभग 30 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। साथ ही सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ ने भी अपना योगदान दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!