ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
लखीमपुर : तिकुनिया कांड में एसआईटी ने किया बड़ा खुलासा -हादसा नहीं साजिश यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व महानगर अध्यक्ष ने लखनऊ के बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना अयोध्या में दरिंदगी, 12 साल की लड़की का गैंगरेप, जनता ने किया फांसी की मांग ग्राम प्रधान पर लगे फर्जी आरोपों को ग्रामीणों ने बताया राजनीति से प्रेरित दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत:स्टेज पर दुल्हन अचानक चक्कर खाकर गिरी; लखनऊ के बुद्धेश्वर से मलिहाबाद आई थी बारात तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता नॉर्मल ईसीजी के बावजूद हार्ट अटैक से मृत्यु लखीमपुर : तिकुनिया कांड में एसआईटी ने किया बड़ा खुलासा -हादसा नहीं साजिश यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व महानगर अध्यक्ष ने लखनऊ के बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना अयोध्या में दरिंदगी, 12 साल की लड़की का गैंगरेप, जनता ने किया फांसी की मांग ग्राम प्रधान पर लगे फर्जी आरोपों को ग्रामीणों ने बताया राजनीति से प्रेरित दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत:स्टेज पर दुल्हन अचानक चक्कर खाकर गिरी; लखनऊ के बुद्धेश्वर से मलिहाबाद आई थी बारात तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता नॉर्मल ईसीजी के बावजूद हार्ट अटैक से मृत्यु
स्वास्थ्य English

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली

B

Bhargav Bhargav

24 views
सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली

गत 17 सितंबर से शुरू हुए रक्तदान अमृत महोत्सव का हो गया समापन


उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ।सहारा हॉस्पिटल की ओर से गत 17 सितम्बर प्रधानमंत्रीजी के जन्म दिवस से आज रविवार 2 अक्टूबर तक "रक्तदान अमृत महोत्सव" में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने ब्लड डोनेट किया। यह शिविर गत पखवाड़े से चल रहा था। इस रक्तदान अमृत महोत्सव का समापन आज रविवार को हो गया।

सहारा हास्पिटल की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शिविर के साथ रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मध्याह्न पूर्व सहारा हॉस्पिटल के गेट नम्बर तीन से जागरूकता रैली निकाली गयी

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर दो किलोमीटर तक निकली रैली में बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्सिंग छात्राएं और पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया।

रैली को सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने झंडी दिखाकर और मशाल जलाकर रवाना किया। रैली में सौ से अधिक हेल्थ वर्कर हाथों में तख्ती और बैनर लिए थे। इस दौरान लोग पूरे जोश के साथ 'रक्तदान महादान-रक्तदान जीवनदान, खुद की पहचान बनाएं-चलो रक्तदान कराएं, रक्तदान देश का अभिमान, नौजवानों को बताना है-रक्तदान को अपनाना है, रक्तदान है बहुत जरूरी इससे नहीं होती कमजोरी, एक रक्तदान बचाये चार जान…' आदि नारे लगाते हुए निकले।

हैनिमैन चौराहा, विराट चौराहा, हुसड़िया चौराहा से होते हुए सहारा हॉस्पिटल में पहुंचकर रैली सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने कहा कि हमारे अभिभावक माननीय "सहाराश्री" जी का विजन है कि किसी के प्राणों की सुरक्षा करना सबसे पुनीत व महान कार्य है। ऐसे ही रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस महादान से एक व्यक्ति चार व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा कर सकता है।

रक्तदान के लिए सबको आगे बढ़कर इस दान को करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत की गयी। यह रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। रक्तदान अमृत महोत्सव का स्लोगन "रक्तदान सामाजिक एकता का प्रतीक है, इस प्रयास में सम्मिलित होकर जीवन बचाएं" रखा गया था।
इस मौके पर हास्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डा. रोमिल सेठ, पैथालॉजी (लैब मेडिसिन) विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अंजू शुक्ला, ब्लड बैंक के प्रमुख डा. अरविन्द सिंह, लैब मेडिसिन की डा. सुरभि सहित कई वरिष्ठगणों ने रैली के संचालन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!