ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
जिस तरह से किसानों के भेष में छुपे हुए उपद्रवियों ने घटनास्थल पर लोगों को पीटा है, अगर आप लोगों ने वीडियो देखा होगा तो आपको यह भी विश्वास होगा कि मेरा बेटा भी अगर वहां होता तो उसकी भी हत्या अब तक हो चुकी होती-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा जो मजा जेई के पद में है वह सहायक अभियंता में नहीं आंखों से पता चलती है चित्त की दशा: ऋतम्भरा 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार महाराष्ट्र से आए पौधों की खूबसूरती से दिव्यतम नजर आ रहा श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाम मुक्त को लेकर कृष्णा नगर पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक आर्यन खान और परिवार पर गंभीर आरोप: हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर किया अगवा, सात माह तक यौन शोषण प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड जिस तरह से किसानों के भेष में छुपे हुए उपद्रवियों ने घटनास्थल पर लोगों को पीटा है, अगर आप लोगों ने वीडियो देखा होगा तो आपको यह भी विश्वास होगा कि मेरा बेटा भी अगर वहां होता तो उसकी भी हत्या अब तक हो चुकी होती-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा जो मजा जेई के पद में है वह सहायक अभियंता में नहीं आंखों से पता चलती है चित्त की दशा: ऋतम्भरा 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार महाराष्ट्र से आए पौधों की खूबसूरती से दिव्यतम नजर आ रहा श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाम मुक्त को लेकर कृष्णा नगर पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक आर्यन खान और परिवार पर गंभीर आरोप: हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर किया अगवा, सात माह तक यौन शोषण प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड
Uncategorized English

शातिर अपराधी घायल और गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

D

Dainik India News

22 views
शातिर अपराधी घायल और गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

ब्यूरो/ दैनिक इंडिया न्यूज

मऊ, उत्तर प्रदेश।

मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में एसओजी, स्वाट, सर्विलांस, और थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। मंगलवार रात ग्राम मीरपुर रहीमाबाद में एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिरैयाकोट से मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ जा रहे एक व्यक्ति को रोका।

चेकिंग के दौरान, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन थाना द्वितीय मोबाइल की टीम ने लग्गूपुर आजमगढ़ बॉर्डर पर उसे रोकने का प्रयास किया। भागते हुए व्यक्ति ने लग्गूपुर से वापस करहां की तरफ भागने की कोशिश की। अंततः तिलसवां भठ्ठा मोड़ नहर पुलिया के पास वह मोटरसाइकिल से गिर गया और पकड़े जाने के डर से फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 9एमएम की अवैध पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम अजीत यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी ताहिरपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ बताया। उसने कबूल किया कि 12 जुलाई 2024 को ग्राम मीरपुर रहीमाबाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधानी चुनाव की रंजिश में कौशल यादव उर्फ मंटू को गोली मारी थी।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम:

  1. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ
  2. उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह
  3. उप निरीक्षक अमितेश मिश्रा
  4. उदय प्रकाश यादव
  5. अखण्ड प्रताप सिंह
  6. रविपाल, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ

एसओजी/स्वाट टीम:

  1. उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रभारी, एसओजी/स्वाट, मऊ
  2. अजय कुमार यादव
  3. सुशील यादव
  4. नीरज शर्मा
  5. विराट पटेल
  6. ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
  7. अविनाश धर दूबे
  8. अनिरूद्ध सिंह
  9. अनुदेश दत्त बनौधा
  10. ऋषभ द्विवेदी

सर्विलांस सेल:

  1. उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, प्रभारी, सर्विलांस सेल, मऊ
  2. विवेक सिंह
  3. बृजेश मौर्य
  4. अश्विनी मौर्य

अजीत यादव के खिलाफ थाना कोपागंज, सरायलखंसी, रानीपुर, दक्षिणटोला, घोसी, और मधुबन में कई धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!