ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संचालित होंगे रैन बसेरे  एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, मिलेंगी कई और सुविधाएं शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र पाल सिंह बने थल सेना के उप सेनाध्यक्ष, लखनऊ का बढ़ाया मान यूपी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर व रिकवरी को लेकर स्थिति की साफ मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक संपन्न सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि  कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संचालित होंगे रैन बसेरे  एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, मिलेंगी कई और सुविधाएं शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र पाल सिंह बने थल सेना के उप सेनाध्यक्ष, लखनऊ का बढ़ाया मान यूपी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर व रिकवरी को लेकर स्थिति की साफ मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक संपन्न सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि 
उत्तर प्रदेश सरकार English

प्रधानमंत्री ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया

D

Dainik India News

20 views
प्रधानमंत्री ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ कार्यक्रम में हुए शामिल

नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। धार (मध्य प्रदेश) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं—बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना अभियान और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं।

प्रदेश में 20,324 स्वास्थ्य शिविर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने नारी सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक साथ 20,324 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान चलाया जा रहा है।
इन शिविरों में रक्त, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, एनीमिया, टीबी, गर्भवती महिलाओं की जांच, परामर्श और बच्चों के टीकाकरण की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

रक्तदान शिविर और महिला सशक्तिकरण

प्रदेश में 507 स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ हैं। प्रदेश में 10 लाख से अधिक समूहों से लगभग 1 करोड़ बहनें जुड़ी हैं, जो आर्थिक आत्मनिर्भरता और जनजागरूकता का अभियान चला रही हैं।

मेडिकल कॉलेजों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 40 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि पिछले 8 वर्षों में 41 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं। हाल ही में अमेठी में 81वां मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ हुआ है। इससे न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नि:शुल्क उपचार व जांच सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

रोग नियंत्रण और पोषण में सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 8 वर्षों में किए गए प्रयासों से इंसेफेलाइटिस जैसी घातक बीमारी पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। मलेरिया, डेंगू, कालाजार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर भी नियंत्रण की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और कुपोषण के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान और स्मार्टफोन सुविधा

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों को स्मार्टफोन, ट्रेनिंग और समय से भुगतान उपलब्ध कराने की घोषणा की, ताकि वे सम्मानपूर्वक योगदान दे सकें। उन्होंने उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के विचार

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का संकल्प दिया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में ऐतिहासिक सफलता पाई है। कार्यक्रम में बेबी रानी मौर्य, मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रतिभा शुक्ला सहित कई मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!