ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
भारतीय चिकित्सा प्रणाली प्राचीनतम एवं आज भी प्रासंगिक:जेपी सिंह लम्बी प्रतीक्षा के उपरांत उत्तर प्रदेश को मिला स्थाई मुख्य सचिव—मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचारकी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के दिए निर्देश पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत: एक समग्र दृष्टिकोण बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-महाना यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, एसटीएफ ने खून की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भपर्दाफास, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दी अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे: यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड भारतीय चिकित्सा प्रणाली प्राचीनतम एवं आज भी प्रासंगिक:जेपी सिंह लम्बी प्रतीक्षा के उपरांत उत्तर प्रदेश को मिला स्थाई मुख्य सचिव—मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचारकी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के दिए निर्देश पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत: एक समग्र दृष्टिकोण बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-महाना यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, एसटीएफ ने खून की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भपर्दाफास, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दी अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे: यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड
उत्तर प्रदेश English

सहारा हास्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई लोगों की मुफ्त जांच

B

Bhargav Bhargav

5737 views
सहारा हास्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई लोगों की मुफ्त जांच

-विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लगा शिविर

उदयराज

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को नि:शुल्क हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी, डा. अंकुर गुप्ता एवं डॉ. दयाराम ने फीता काटकर किया। इस शिविर में कई लोगों ने अपनी जांच करायी और लाभ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वायरल हेपेटाइटिस के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया, वहीं, इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में भी जानकारी दी गयी।
हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डा. अंकुर गुप्ता ने जानकारी दी कि वर्तमान परिवेश में हेपेटाइटिस बी और सी की समस्या स्वास्थ्य क्षेत्र में एक चुनौती है। पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' मनाया गया। साल 2022 में विश्व हेपिटाइटिस दिवस की थीम रखी गयी है "आई कांट वेट"। डा.दयाराम के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के कारण पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। लगातार गंभीर हो रही इस बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है कि इस बीमारी को लेकर लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाई जा रही है, क्योंकि जानकारी के अभाव के कारण ज्यादातर लोग इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।
बताया गया कि हेपेटाइटिस मुख्यत: ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’ और ‘ई’ श्रेणी में होती है, इसमें हेपेटाइटिस ‘ए’ और ‘ई’ दूषित खाना खाने से और ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’ संक्रमित खून से फैलता है। हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ वायरल से पीलिया, सिरोसिस और लीवर कैंसर होने की आशंका रहती है। दुनिया भर में करीब 350 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी से और 71 मिलियन लोग हेपेटाइटिस सी से पीड़ित है। यही नहीं, दवाओं से हेपेटाइटिस ‘बी’ को संभाला जा सकता है और ‘सी’ को पूर्णतया ठीक किया जा सकता है।
डा.अंकुर गुप्ता एवं डॉ. दया राम ने बताया कि हेपेटाइटिस ‘बी’ वायरस की खोज प्रोफेसर बीएस ब्लूबर्ग ने 28 जुलाई को की थी, इसलिए डब्लूएचओ ने इसी दिन को ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ के रूप में घोषित किया है।
सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने कहा कि सहारा हॉस्पिटल में प्रत्येक वर्ष हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ की समस्या से निपटने के लिए नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाता है। शिविर में सहारा हॉस्पिटल के समस्त वरिष्ठगण एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे। इसी क्रम में सहारा हॉस्पिटल लोगों को निरंतर अपनी सेवाएं देकर सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक "सहाराश्री" जी के विजन को सार्थक कर अपनी भूमिका निभा रहा हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!