ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में सरकार की योजनाओं की प्रगति पर जोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने देश व धर्म के विकास एवं लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किये: मुख्यमंत्री मानवेन्द्र सिंह महानिदेशक आयुष चिकित्सा ने श्रीराम समग्र स्वास्थ्य प्रबन्धन संस्थान आयुष चिकित्सालय बख्शी के तालाब का किया सघन निरीक्षण मनरेगा कार्यों, पंचायती राज विभाग के कार्यों, गौ संरक्षण केंद्र तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की जिलाधिकारी नें की समीक्षा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, “रन फॉर यूनिटी” से दी राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार नेआँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में सरकार की योजनाओं की प्रगति पर जोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने देश व धर्म के विकास एवं लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किये: मुख्यमंत्री मानवेन्द्र सिंह महानिदेशक आयुष चिकित्सा ने श्रीराम समग्र स्वास्थ्य प्रबन्धन संस्थान आयुष चिकित्सालय बख्शी के तालाब का किया सघन निरीक्षण मनरेगा कार्यों, पंचायती राज विभाग के कार्यों, गौ संरक्षण केंद्र तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की जिलाधिकारी नें की समीक्षा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, “रन फॉर यूनिटी” से दी राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार नेआँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया
उत्तर प्रदेश सरकार English

संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प

D

Dainik India News

21 views
संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली। एक दिन अचानक चैनलों की एक ब्रेकिंग समाचार ने सबका ध्यान खींच लिया। समाचार सरल और सीधा था, किंतु उसके निहितार्थ अत्यंत गहरे और महत्वपूर्ण थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत का कथन –

“आरएसएस का शताब्दी वर्ष मनाने की कोई ज़रूरत नहीं है। संघ इसे संगठन का अहंकार बढ़ाने के लिए नहीं कर रहा है। संघ किसी संगठन के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने और कुछ उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटने नहीं आया है।”

यह कथन केवल एक बयान भर नहीं था, बल्कि एक गहन दर्शन था, जिसकी चर्चा शायद लोकसभा चुनाव की चकल्लस में उतनी गहराई से नहीं हो सकी। किंतु यह विचार आज नहीं तो कल निश्चित ही राष्ट्रीय विमर्श का विषय बनेगा।

सामान्यतः जब कोई सामाजिक संगठन या राजनीतिक दल शताब्दी वर्ष में प्रवेश करता है तो बड़े-बड़े उत्सव, आयोजन और जलसे देखने को मिलते हैं। किंतु विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर कोई दुन्दुभी नहीं, कोई जलसा नहीं! यह अद्वितीय है। संघ के स्वयंसेवक दुनिया के श्रेष्ठ वैज्ञानिक, कलाकार, राजनेता, साहित्यकार, पत्रकार, न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, किसान, मजदूर और विद्यार्थी—सभी भूमिकाओं में सक्रिय हैं। इतने व्यापक और विविध समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन यदि अपनी शताब्दी पर कोई उत्सव न मनाए तो यह असाधारण ही कहा जाएगा। क्योंकि सामान्यतः व्यक्ति या संगठन के जन्म के 100 वर्ष पूरे होना आनंद और गौरव का अवसर होता है, किंतु जब यह गौरवपूर्ण यात्रा अहंकार में परिणत हो सकती हो, तब सच्ची विनम्रता यही है कि उस उत्सव का परित्याग किया जाए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा किसी एक पुस्तक या व्यक्ति के विचार से उपजी नहीं है। यह भारतीय समाज की जीवनशैली और संस्कृति का ही विस्तार है। संघ की अपनी विशिष्ट कार्यपद्धति है, लेकिन उसमें भी भारतीय चिंतन की आत्मा स्पंदित होती है। संघ न तो किसी “वाद” का अनुयायी है, न ही किसी संप्रदाय, मठ या पंथ की तरह बंधा हुआ संगठन है। संघ का ध्येय है – समाज में एकरस होकर समाज को सशक्त करना। विविध क्षेत्रों में उसके असंख्य कार्य हैं, किंतु वह उनका गुणगान करने के बजाय उन्हें सतत जारी रखने में विश्वास रखता है।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का कथन वस्तुतः गीता के भावार्थ की प्रतिध्वनि है। जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को निमित्त मानकर सृष्टि को संदेश दिया था, वैसे ही संघ उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटे बिना समाज को सशक्त करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा – “इस समाज की जीत अन्य समाजों को भी सशक्त बनाएगी और अंततः जगत को लाभ पहुँचाएगी। आरएसएस ऐसे लोगों को तैयार करना चाहता है जो बिना प्रचार के, अपने कर्म से समाज में सुधार लाने का प्रयास करें।”

जाने-माने विचारक और चिंतक जितेन्द्र प्रताप सिंह, जो संस्कृत भारती न्यास, अवध प्रांत के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर कहा था – “संघ की सीमाएँ और समाज की सीमाएँ एकाकार हो जाएँ। संघ समाज में और समाज संघ में विलीन हो जाए। संघ और समाज का यह द्वैत समाप्त हो जाए।” ठेंगड़ी जी ने भी कहा था – “जब कोई घाव भर जाता है तो उसकी झिल्ली स्वयं ही उतर जाती है। उसी प्रकार ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ नाम की झिल्ली भी तब समाप्त हो जाएगी जब समाज और संघ पूर्णतः एकात्म हो जाएँ।”

एक वरिष्ठ प्रचारक का कथन आज भी स्मृति में गूंजता है – “संघ, संघ के लिए नहीं बना। संघ समाज के सशक्तिकरण के लिए बना है। संघ का ध्येय है – कार्य करते जाना, उद्देश्य को पूरा करते जाना और करते-करते स्वयं को पीछे कर लेना। एक दिन ऐसा आना चाहिए कि समाज को संघ की आवश्यकता ही न रहे।” यह दृष्टिकोण अद्वितीय है। कोई संगठन अपने आप को समाप्त कर समाज में विलीन करने की सोच रखे, यह विनम्रता का चरम उदाहरण है।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्र को ₹100 का स्मारक सिक्का भेंट किया है, जिसे संघ के शताब्दी वर्ष पर एक शुभकामना संदेश के रूप में देखा जा रहा है। यह केवल एक सिक्का नहीं, बल्कि संघ के सौ वर्ष की साधना और समाज को समर्पित तपस्या का प्रतीक है।

संघ का शताब्दी वर्ष बिना समारोह और उत्सव के मनाना किसी प्रकार की अनामिकता नहीं है। यह अपने अहंकार को त्यागने का आह्वान है। यह उस अधूरे कार्य को पूरा करने का दिग्दर्शन है जो समाज के उत्थान की ओर ले जाता है। संघ के लिए शताब्दी कोई उपलब्धियों की सूची बनाने का अवसर नहीं है, बल्कि अपने लक्ष्य और उद्देश्य की पुनः समीक्षा करने और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का क्षण है। यही विनम्रता संघ को विश्व में अद्वितीय बनाती है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!