ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां थाना फूलपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त अशोक पटेल को किया गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न कौडि़यों के दाम पर चीनी मिलें बेचने वाली बसपा कब से हो गई किसानों की हितैषी: सिद्धार्थनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी नें किया 458.66 करोड़ की छात्रवृत्ति का आनलाइन हस्तान्तरण नव-निर्वाचित विधायक अमन गिरि को शपथ दिलायी-सतीश महाना अध्यात्म के साथ देशभक्ति का मिला डबल डोज श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां थाना फूलपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त अशोक पटेल को किया गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न कौडि़यों के दाम पर चीनी मिलें बेचने वाली बसपा कब से हो गई किसानों की हितैषी: सिद्धार्थनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी नें किया 458.66 करोड़ की छात्रवृत्ति का आनलाइन हस्तान्तरण नव-निर्वाचित विधायक अमन गिरि को शपथ दिलायी-सतीश महाना अध्यात्म के साथ देशभक्ति का मिला डबल डोज
उत्तर प्रदेश सरकार English

पराली प्रबंधन को लेकर कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक संम्पन्न

B

Bhargav Bhargav

21 views
पराली प्रबंधन को लेकर कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक संम्पन्न

फसल कटाई का कार्य करने से पूर्व क्षेत्र के राजस्व/कृषि विभाग के कर्मचारियों को करें अवश्य सूचित- मुख्य विकास अधिकारी

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज मऊ। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नगर की अध्यक्षता में पराली के उचित प्रबंधन हेतु कंबाइन हार्वेस्टर के मालिकों के साथ बैठक कृषि भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों को फसल कटाई के समय कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग करने के निर्देश दिए।ऐसा नहीं करने पर कंबाइन हार्वेस्टर को सील करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के विकल्प के रूप में अन्य फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्र जैसे स्ट्रा रीपर, स्ट्रा रेक व बैलर, रिवर्सिबल एमबी प्लावो, पैडी स्ट्रा चापर, मल्चर,रोटरी स्लेसर आदि का भी प्रयोग कंबाइन हार्वेस्टर के साथ करने को कहा, जिससे कि खेत में फसल अवशेष को काटकर मिट्टी में मिलाया जा सके या उसका बंडल बनाकर अन्य उपयोग में लाया जा सके।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त कंबाइन हार्वेस्टर के मालिकों को फसल कटाई का कार्य करने से पहले क्षेत्र के राजस्व/ कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी को सूचित करने के भी निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने एवं निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि फसल अवशेष को जलाने से रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा कृषक समूह/ग्राम पंचायत समिति/गन्ना समिति को 80% अनुदान पर फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं ताकि फसल जलाने की घटना को शून्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष जलाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मिट्टी के पोषक तत्वों की अत्यधिक क्षति होती है तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।इससे सामान्य वायु की गुणवत्ता में कमी आती है,जिससे होने वाले विभिन्न रोगों एवं बीमारी से मानव स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अतः पराली प्रबंधन किया जाना आवश्यक है।
बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि श्री एसपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी उमेश सिंह एवं समस्त कंबाइन हार्वेस्टर के मालिक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!