ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
प्रयागराज महाकुंभ 2025: आस्था, आर्थिकी और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान जनपद बहराईच से 91 छात्राओं को विधानसभा देखने का मिला मौका महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी एकल अभियान संगठन ने निकाला विशाल रथ यात्रा, राजधानी लखनऊ हुआ राममय-जेपी सिंह जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी प्रयागराज महाकुंभ 2025: आस्था, आर्थिकी और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान जनपद बहराईच से 91 छात्राओं को विधानसभा देखने का मिला मौका महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी एकल अभियान संगठन ने निकाला विशाल रथ यात्रा, राजधानी लखनऊ हुआ राममय-जेपी सिंह जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश सरकार English

व्यापार मंडल ने विधान परिषद सभापति पवन सिंह चौहान को किया सम्मानित

D

Dainik India News

12547 views
व्यापार मंडल ने विधान परिषद सभापति पवन सिंह चौहान को किया सम्मानित

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ! आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित "विशाल होली मिलन एवं सम्मान समारोह" में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति पवन सिंह चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में हजारों व्यापारियों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण थी कि पवन सिंह चौहान व्यापार जगत में कितने लोकप्रिय हैं और व्यापारियों के प्रति उनकी आत्मीयता कितनी गहरी है।

विधान परिषद सभापति पवन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यापारियों की मेहनत और लगन से ही देश की आर्थिक प्रगति संभव है। सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और उनकी सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा दिया गया टैक्स राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है और उनकी समृद्धि ही देश की समृद्धि का आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान से व्यापारी हेल्पलाइन शुरू करने और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा परिषद गठित करने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने सर्राफा व्यापारियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी अनुरोध किया, ताकि उनके व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

व्यापारियों के प्रति पवन सिंह चौहान की आत्मीयता और स्नेह अतुलनीय है। वे व्यापारियों के लिए एक पिता की तरह मार्गदर्शक, एक अभिभावक की तरह संरक्षक और एक मित्र की तरह सहयोगी हैं। यही कारण है कि व्यापार मंडल ने उन्हें व्यापारी हितैषी नेतृत्व के रूप में सम्मानित किया और उनके सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। उनके प्रति व्यापारियों के हृदय में अटूट प्रेम और विश्वास है।

इस भव्य समारोह में फूलों की होली एवं भव्य राधा-कृष्ण झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को उल्लासमय बनाया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट सुनिधि चौधरी, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार रावत, मंडी समिति अध्यक्ष बजरंग सोनकर, ट्रांस गोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, सुनील रावत, सरद मेहरोत्रा, सितंशु सोनकर, आशुतोष अवधवाल, प्रीतम गुप्ता, प्रतिबम गुप्ता, अविनाश जायसवाल, के के सोनी, हर्ष बंसल, असलम मोहम्मद, पवन शुक्ला, नीरज मिश्रा, सचिन गुप्ता, संतोष सोनी, नीरज सोनी, निशांत दुबे, एडवोकेट प्रेरणा, अनिल रस्तोगी, मानव जोहरी, एडवोकेट मरिया, एडवोकेट पूजा मिश्रा, एडवोकेट रिया सहित हजारों व्यापारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे

यह आयोजन व्यापारियों की एकता और शक्ति का प्रतीक बना, जिसमें विधान परिषद सभापति पवन सिंह चौहान का सम्मान कर व्यापार मंडल ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास प्रकट किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!