ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत किया वृहद् वृक्षारोपण पुलिस प्रशासन एक्शन में शराब माफिया टेंशन में मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर की जयन्तीपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं अधिकारी मस्त किसान पस्त, मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है सहकारिता विभाग SIT हुई सख्त तो घोटालों पर लगा ब्रेक:सूबे में फर्जी डिग्री-मार्कशीट और भर्ती घोटालों पर हुई जांच; CBI की तर्ज पर काम करेगी एसआईटी भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) का प्रतिनिधिमंडल माननीय शिवपाल सिंह यादव जी से भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी एवं व्यापारी समस्याओं पर ज्ञापन दिया लखनऊ के युवाओं को नीरज सिंह का तोहफ़ा विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत किया वृहद् वृक्षारोपण पुलिस प्रशासन एक्शन में शराब माफिया टेंशन में मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर की जयन्तीपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं अधिकारी मस्त किसान पस्त, मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है सहकारिता विभाग SIT हुई सख्त तो घोटालों पर लगा ब्रेक:सूबे में फर्जी डिग्री-मार्कशीट और भर्ती घोटालों पर हुई जांच; CBI की तर्ज पर काम करेगी एसआईटी भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) का प्रतिनिधिमंडल माननीय शिवपाल सिंह यादव जी से भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी एवं व्यापारी समस्याओं पर ज्ञापन दिया लखनऊ के युवाओं को नीरज सिंह का तोहफ़ा
Uncategorized English

प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा

D

Dainik India News

23 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

उन्नाव, । हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देर शाम युवक ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ प्रेमिका के घर धावा बोला और दरवाजा तोड़कर कार से प्रेमिका को उठा ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसी के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने दोनों को उनके साथियों के साथ मकूर गांव के पास पकड़ लिया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेहंदी खेड़ा निवासी 28 वर्षीय रोहित पुत्र राजकुमार लोध उर्फ टेनी ने सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे छह-सात अज्ञात लोगों कार पर सवार हो उसके घर पहुंचे। जहां उन लोगों ने असलहा के बल पर घर का दरवाजा तोड़ दिया और उसकी पुत्री को जबरन अगवा कर ले गए। इस बीच घर की महिलाओं ने जब उनका विरोध किया तो उन लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। महिलाओं ने आनन फानन घटना की जानकारी उसे व पुलिस को फोन से दी। युवती के अपहरण की बात सुन पुलिस ने भी सर्विलांस सेल को फोन की लोकेशन देने के लिए सक्रिय किया और आरोपित युवक के पिता राजकुमार को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। तभी पुलिस को पता चला की अजगैन कोतवाली के गांव मकूर के पास युवती का अपहरण कर ले जा रही कार खराब हो गई। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही युवती के परिजन तलाश करते हुए मकूर गांव पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया। इस पर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। तभी अजगैन-मोहान मार्ग पर हो रही मारपीट की सूचना किसी ने पीआरवी और अजगैन कोतवाली को दी। इसपर भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंचा और सभी को हिरासत में ले लिया। अजगैन कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया की मामला हसनगंज का था। इसलिए सभी को हसनगंज प्रभारी निरीक्षक को सौंप दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले युवती और युवक लखनऊ में एक साथ पढ़ाई करने जाते थे। एक सप्ताह पूर्व दोनों को गांव के बाहर मिलते हुए युवती के स्वजन ने पकड़ा था। जिसपर दोनों के स्वजन ने आपस में बैठक कर आपसी सुलह समझौता कर लिया था। लोकलाज के कारण युवती के पिता ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। इसके बाद भी युवक ने दबंगई के बल पर इस घटना को अंजाम दे दिया।युवती के पिता की तरफ से तहरीर मिली है। सर्विलांस टीम मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर मकूर के पास से पकड़ा गया है। बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है और दोनों बालिग हैं। जो विधिक कार्रवाई होगी वो की जायेगी। - महेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी हसनगंज

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!