ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं - मायावती त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन वोडाफोन आइडिया पर ग्राहकों से धन उगाही का आरोप, पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर पैसा नहीं लौटाने की शिकायतें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न , भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन अमर वीर क्रन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद जी को माल्यार्पण कर राष्ट्र ने विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की राष्ट्रीय कार्यशाला के माध्यम से नेवा पर, राज्य विधानसभाओं को कागज़रहित बनाने का लिया संकल्प लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं - मायावती त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन वोडाफोन आइडिया पर ग्राहकों से धन उगाही का आरोप, पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर पैसा नहीं लौटाने की शिकायतें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न , भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन अमर वीर क्रन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद जी को माल्यार्पण कर राष्ट्र ने विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की राष्ट्रीय कार्यशाला के माध्यम से नेवा पर, राज्य विधानसभाओं को कागज़रहित बनाने का लिया संकल्प लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति
उत्तर प्रदेश सरकार English

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश

D

Dainik India News

4831 views
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश

जर्जर विद्युत तारों, सड़क अतिक्रमण और सीवर समस्या जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

जनसंपर्क कार्यालय शिवाजी नगर में सैकड़ों लोगों ने रखीं अपनी शिकायतें

दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी।वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी परंपरा का निर्वाह करते हुए आज भी शिवाजी नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चली इस जनसुनवाई में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया और अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखीं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान के निर्देश दिए।

सिगरा निवासी सुधीर जायसवाल ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों और खंभों को बदलवाने की मांग की। इस पर विधायक ने SE, यूपीपीसीएल को जनहित में जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जक्खा और बजरडीहा क्षेत्र के नागरिकों ने चौरा माता मंदिर के सामने सड़क पर गोपी यादव द्वारा बोरिंग और अवैध सीढ़ी-बरामदा निर्माण की शिकायत की। विधायक ने वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

मंडुवाडीह एवं तुलसीपुर से आए लोगों ने गलियों में सीवर जाम, जलभराव और ओवरफ्लो की समस्या पर ध्यान आकृष्ट किया। विधायक ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक को तुरंत सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने को कहा।

शिवपुरवा निवासी कमला देवी ने अपने पुत्र की बिगड़ती मानसिक स्थिति को लेकर समुचित चिकित्सा सहायता की मांग की। विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी, वाराणसी को तत्काल चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ उनके सहयोगी कुशाग्र, शिवम और वैभव भी मौजूद रहे और समस्याओं के समाधान में सक्रिय सहयोग किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!