ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
“मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 सीएम योगी पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 1,51,215 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 177.35 करोड़ का आनलाइन अन्तरण करते हुए छात्रवृत्ति वितरण कार्य का शुभारम्भ किया शंकरपुरवा वार्ड द्वितीय में सीवर जाम से जनता परेशान, जलकल विभाग का घेराव बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई घरौनी वितरण का यह कार्यक्रम भारत के लोकतंत्र के इतिहास का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव: मुख्यमंत्री शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति गिरफ्तार श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 सीएम योगी पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 1,51,215 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 177.35 करोड़ का आनलाइन अन्तरण करते हुए छात्रवृत्ति वितरण कार्य का शुभारम्भ किया शंकरपुरवा वार्ड द्वितीय में सीवर जाम से जनता परेशान, जलकल विभाग का घेराव बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई घरौनी वितरण का यह कार्यक्रम भारत के लोकतंत्र के इतिहास का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव: मुख्यमंत्री शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति गिरफ्तार श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न ,

D

Dainik India News

20 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न ,

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण एवं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान ,

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े विभागों के निर्धारित कार्यों को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी , दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के साथ ही जिला कार्यक्रम विभाग को भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जाना है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बेहतर कार्य योजना तैयार कर इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई हेतु नगर पालिका/नगर पंचायते, पंचायती राज विभाग को विशेष निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर रोगों, जल जनित रोगों तथा गर्म मौसम से संबंधित रोगों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायतों को क्षेत्रों में नालियों/कचरो की सफाई करवाना, फागिंग, लार्विसाइडल स्प्रे तथा साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों के लिए भी निर्धारित कार्यों को अभियान के दौरान नियमित रूप से करने को कहा। दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित फ्रंटलाइन वर्कर्स (आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री) द्वारा घर-घर जाकर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के साथ ही कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाना है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने पिछले अभियान के दौरान जिन विकास खंडों में फ्रंट लाइन वर्कर्स द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है, उन विकास खंडों में फ्रंट लाइन वर्कर्स की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा, जिससे दस्तक अभियान को सफल बनाया जा सके।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!