ब्रेकिंग न्यूज़
आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? |
हाइलाइट न्यूज़
महाकाल मंदिर के पुरोहित के 17 साल के बेटे की मौत, सोते - सोते आया साइलेंट अटैक आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे "संस्कृत, सभी की भाषा है, ज्ञान का उद्भवक है" उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के08 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजितविशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया कुर्सी रोड स्थित मिस्रपुर डीपो पर बारह रबी उल अव्वल जश्न ए मौला का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण CM योगी की प्रेरणा से अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा लखनऊ के सात मार्गों का भूमिपूजन सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह महाकाल मंदिर के पुरोहित के 17 साल के बेटे की मौत, सोते - सोते आया साइलेंट अटैक आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे "संस्कृत, सभी की भाषा है, ज्ञान का उद्भवक है" उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के08 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजितविशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया कुर्सी रोड स्थित मिस्रपुर डीपो पर बारह रबी उल अव्वल जश्न ए मौला का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण CM योगी की प्रेरणा से अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा लखनऊ के सात मार्गों का भूमिपूजन सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह
Uncategorized English

विधायक डॉ. बोरा ने किया 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन

D

Dainik India News

27 views
विधायक डॉ. बोरा ने किया 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन

दैनिक इंडिया न्यूज
लखनऊ।

वरिष्ठ आध्यात्मिक लेखक एसवी सिंह 'प्रहरी' द्वारा लिखित 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने जानकीपुरम सहारा ग्रेस स्थित बारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. बोरा ने कहा कि इस पुस्तक में सनातन संस्कृति की अमृत धारा को दर्शाया गया है, जो अनादिकाल से ही इस भूमंडल में अविरल प्रवाहित हो रही है और अनंत काल तक प्रवाहित रहकर विश्व कल्याण का वाहक रहेगी।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का प्रवाह सतत बनाए रखने के लिए कभी आदि शक्ति विविध स्वरूपों में अवतार लेती हैं तो कभी भगवान श्रीराम तथा भगवान श्रीकृष्ण इस धराधाम में नर रूप में अवतरित होकर सनातन के महान मूल्यों को सींचते हुए प्राणीमात्र का कल्याण करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक निश्चित कालखंड में भगवान स्वयं तो आते ही हैं, साथ ही समय-समय पर अपने सच्चे और प्रिय भक्तों को धर्म का प्रहरी बनाकर भी धरती पर भेजते हैं, जो अपने-अपने तरीके से सनातन की सेवा करते हुए विश्व कल्याण में योगदान देते हैं।

विधायक डॉ. बोरा ने 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक के आध्यात्मिक लेखक एसवी सिंह 'प्रहरी' को आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति बताया और उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर धर्माचार्य शशिभूषण शुक्ल, आचार्य श्रीप्रकाश चौबे, पार्षद राजकुमारी मौर्या, राजकुमार मौर्य, राकेश पांडेय, सतीश वर्मा, रेजिडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सविता राय, अरविंद उपाध्याय, अनीता सक्सेना, बीबी शुक्ला, मंजू सिंह, संगीता सिंह, सोनिका गुप्ता, गोविंद कपूर, जेके सिंह, निधि टंडन, नमिता यादव, अमर गौतम, अभिषेक सिंह, मालती रॉय, मानसी सिंह, अभिषेक शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!