ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त अध्यापक/अध्यापिका 15 एवं 16 सितंबर को आधार कार्ड/आई0डी0 के साथ उपस्थित शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु फर्जी पत्रकार के ऊपर मुकदमा पंजीकृतविडियो वायरल करने के नाम पर लोगों से धन उगाही करने का आरोप "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ ने दिखाई भारत की शक्ति : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंकज सिंह ने ‘बजट चौपाल’ में विकसित भारत के संकल्प का किया उद्‍घोष लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त अध्यापक/अध्यापिका 15 एवं 16 सितंबर को आधार कार्ड/आई0डी0 के साथ उपस्थित शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु फर्जी पत्रकार के ऊपर मुकदमा पंजीकृतविडियो वायरल करने के नाम पर लोगों से धन उगाही करने का आरोप "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ ने दिखाई भारत की शक्ति : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंकज सिंह ने ‘बजट चौपाल’ में विकसित भारत के संकल्प का किया उद्‍घोष लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश सरकार English

विकास नगर के कोटेदार पर बेईमानी के गंभीर आरोप, नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग

D

Dainik India News

5495 views
विकास नगर के कोटेदार पर बेईमानी के गंभीर आरोप, नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ, 5 अक्टूबर 2024 - विकास नगर सेक्टर 6 के नागरिकों ने कोटेदार पर बेईमानी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि कोटेदार जानबूझकर राशन में कटौती कर रहा है, जिससे आम जनता को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। एक राशन कार्ड धारक ने अपनी आपबीती सुनाई कि उन्होंने कोटेदार से फोन पर संपर्क कर राशन लेने का समय तय किया था, लेकिन उनके परिजन जब निर्धारित समय पर पहुंचे, तो कोटेदार ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि खाली हाथ वापस भेज दिया। विवाद बढ़ने पर कोटेदार ने राशन तो दिया, परंतु पर कार्ड धारक 1800 ग्राम की कटौती कर दी।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि कोटेदार प्रत्येक बार इसी तरह कम राशन देता है, और जब इसकी शिकायत की जाती है, तो वह अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा कहता है, "सरकार से ही कम राशन आता है, इसलिए मुझे कटौती करने का पूरा अधिकार है।" कोटेदार ने आगे कहा कि सभी कोटेदार ऐसा करते हैं और सरकार इसकी कोई जांच नहीं करती।

इस बेईमानी और धोखाधड़ी से परेशान नागरिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि कोटेदार की ऐसी हरकतों से जनता का विश्वास टूट रहा है और गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा। निवासियों ने मांग की है कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करे और ऐसे कोटेदारों के खिलाफ कठोर कदम उठाए, ताकि जनता को उनका पूरा राशन बिना किसी कटौती के मिल सके।

अगर जल्द ही इस मामले पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह धांधली आम जनता के लिए गंभीर संकट बन सकती है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की धांधलियों पर रोक नहीं लगी, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, ताकि सरकार जांच के लिए मजबूर हो और दोषी कोटेदारों पर उचित कार्रवाई हो सके।

जनता का कहना है कि अब समय आ गया है कि सरकार कोटेदारों की इस बेईमानी पर सख्ती से अंकुश लगाए, ताकि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गरीबों के हक पर डाका डालने की हिम्मत न कर सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!