ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जनसहभागिता और अंतर्विभागीय समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को मिलेगा बल भारतीय बैंकिंग क्रांति: RBI का 'टाइम बम' – अब चेक क्लीयरेंस 48 घंटे नहीं, सिर्फ कुछ घंटों में! Chandrayaan-3: भारत ने रचा इतिहास, बना चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन "जीवन की राह में हौसला है तो उम्र का कोई महत्व नहीं: एक जिम्मेदार नागरिक की कहानी" मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी एकबारीय कर योजना लागू, परिवहन मेले में उमड़ी वाहन स्वामियों की भीड़ 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जनसहभागिता और अंतर्विभागीय समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को मिलेगा बल भारतीय बैंकिंग क्रांति: RBI का 'टाइम बम' – अब चेक क्लीयरेंस 48 घंटे नहीं, सिर्फ कुछ घंटों में! Chandrayaan-3: भारत ने रचा इतिहास, बना चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन "जीवन की राह में हौसला है तो उम्र का कोई महत्व नहीं: एक जिम्मेदार नागरिक की कहानी" मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी एकबारीय कर योजना लागू, परिवहन मेले में उमड़ी वाहन स्वामियों की भीड़
Uncategorized English

वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट

D

Dainik India News

15 views
वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट

प्रधानमंत्री वाराणसी के प्रस्तावित दौरे में कर सकते हैं उद्घाटन

योगी सरकार ने सामने घाट में कच्चे घाट को बनवा दिया पक्का

आधुनिक रूप से बन रहे इस पक्के घाट पर पर्यटकों की सुविधाओं का रखा गया ख़ास ख्याल

चुनार स्टोन की छतरी,गजिबो, चेंजिंग रूम ,पूजा के लिए प्लेटफार्म,पार्किंग रैंप आदि का हुआ निर्माण

दैनिक इंडिया न्यूज़ पंकज झा

वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में एक और घाट जुड़ने जा रहा है। योगी सरकार ने सामने घाट से रामनगर को जोड़ने वाले ब्रिज के बगल में सामने घाट पर स्थित कच्चे घाट का पुनर्विकास करके पक्का घाट का निर्माण करा दिया है। निर्माण में काशी के अन्य ऐतिहासिक घाटों के वास्तुशिल्प का विशेष ध्यान रखा गया है। आधुनिक रूप से बने इस पक्के घाट पर पर्यटकों की सुविधाओं का ख़ास ध्यान रखा गया है, जिससे धार्मिक कार्यों के साथ ही पर्यटकों को सभी सुविधा मिल सके। प्रधानमंत्री वाराणसी के प्रस्तावित दौरे में कर सकते हैं उद्घाटन उत्तर वाहिनी माँ गंगा के किनारे काशी के अर्धचन्द्राकार घाट पूरी दुनिया को हमेशा से आकर्षित करती आई है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 1055.43 लाख की लागत से इस घाट का पुनर्विकास कराया जा रहा है। इस घाट की लम्बाई 110 मीटर है। घाट पर आरती और पूजा के लिए प्लेटफार्म, चुनार स्टोन की छतरी, गजिबो, चेंजिंग रूम, हाईमास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, साइनेज,पीने का पानी, पाथवे, पार्किंग, स्टोन पिचिंग, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों के लिए रैंप आदि सुविधा होगी। हॉर्टिकल्चर से घाट हरियाली और सुंदरता भी बढ़ेगी।पुरातनता को ध्यान में रखते हुए काशी के घाटों के नवनिर्माण में चुनार के पत्थरों का इस्तेमाल हो रहा है। सामने घाट स्थित बने पक्के घाट पर स्थानीय लोगों को गंगा स्नान, धार्मिक,धार्मिक आयोजनो जैसे छठ और देव दीपावली आदि पर्व मनाने में काफी सहूलियत मिलेगी। काशी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले घाटों की श्रृंखला से थोड़ा दूर कच्चे घाट के पुनर्विकास से घाट के पक्का होने से धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। इस पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी कराने की योजना है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!