ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
नीट 2024 परीक्षा घोटाला: सरकार की रिपोर्ट, छात्रों का आरोप बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में सजी दुकानें, पतंगबाजी का शौक दिखा कम मंत्रिपरिषद ने ‘उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना’ के क्रियान्वयन सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है एक दिवसीय अंतर्जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ड्रग पेडलर के सम्पर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी को पता था बेटा ड्रग्स में लिप्त नीट 2024 परीक्षा घोटाला: सरकार की रिपोर्ट, छात्रों का आरोप बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में सजी दुकानें, पतंगबाजी का शौक दिखा कम मंत्रिपरिषद ने ‘उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना’ के क्रियान्वयन सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है एक दिवसीय अंतर्जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ड्रग पेडलर के सम्पर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी को पता था बेटा ड्रग्स में लिप्त
Uncategorized English

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

6284 views
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम रजिस्ट्रेशन वाले सेवा प्रदाताओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि तीन जून को प्राप्त लक्ष्य 2813 के सापेक्ष सत प्रतिशत नामांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। जिनमें से 432 प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। शेष अंडर ट्रेनिंग में है। एसेसमेंट में देरी होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने आईटीआई प्रधानाचार्य को इस संबंध में पत्र लिखने के निर्देश दिए। यूपीएसडीएम के तहत चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में दिनांक 9 एवं 24 जनवरी को प्राप्त लक्ष्य तथा दिनांक 15 फरवरी को प्राप्त नए लक्ष्य के संबंध में भी मुख्य विकास अधिकारी ने विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान 15 फरवरी को प्राप्त लक्ष्य हेतु संबंधित सेवा प्रदाता द्वारा कोई भी रजिस्ट्रेशन अब तक ना करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र ही बैच का निर्माण कर प्रशिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। डीडीयूजीकेवाई के तहत होने वाले प्रशिक्षण की समीक्षा के दौरान सेवा प्रदाता एजेंसियों की अत्यंत धीमी प्रगति मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर ही इसे पूर्ण करने को कहा। साथ ही जिन सेवा प्रदाता के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं थे,उनके खिलाफ पत्र लिखने के भी निर्देश प्रधानाचार्य आई टी आई को दिए।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार मेला, कैरियर काउंसलिंग एवं सेवा मित्र व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया जनपद में इस वित्तीय वर्ष में अब तक 39 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है, जिसके तहत 5822 लोगो का चयन किया गया है। सेवा मित्र व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सेवा प्रदाता एजेंसी को सभी बच्चों का सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रधानाचार्य आईटीआई,जिला सेवायोजन अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं सेवा प्रदाता एजेंसीयो के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!