ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" आम बजट 2023-24 देश की 'अमृत पीढ़ी' के सपनों को साकार करने वाला बजट उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा में सीएम योगी बोले- 5 साल में हुआ बदलाव, निवेश करने आ रहे उद्योगपति पद्मश्री डॉ एस सी राय पार्क महानगर मे कश्मीरी हिन्दुओ पर हुए निर्मम अत्याचार के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भगवान नरसिंह जी की होलिकोत्सव शोभायात्रा के अवसर पर सीएम योगी का जनता को संबोधन "मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न" तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" आम बजट 2023-24 देश की 'अमृत पीढ़ी' के सपनों को साकार करने वाला बजट उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा में सीएम योगी बोले- 5 साल में हुआ बदलाव, निवेश करने आ रहे उद्योगपति पद्मश्री डॉ एस सी राय पार्क महानगर मे कश्मीरी हिन्दुओ पर हुए निर्मम अत्याचार के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भगवान नरसिंह जी की होलिकोत्सव शोभायात्रा के अवसर पर सीएम योगी का जनता को संबोधन "मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न"
उत्तर प्रदेश सरकार English

लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स इंडस्ट्री यूपी को बनाएंगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी  

B

Bhargav Bhargav

5483 views
लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स इंडस्ट्री यूपी को बनाएंगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी  

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

योगी सरकार ने वन ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को तीन गुना से ज्यादा बढ़ाने पर शुरू किया काम 

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के योगदान को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत तक ले जाने का खाका तैयार 

योगी सरकार प्रदेश को अगले पांच वर्ष में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर खासा फोकस कर रही है। अर्थव्यवस्था को बूस्टअप करने के लिए सरकार प्रदेश की जीएसडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के योगदान को तीन गुना से भी ज्यादा करने पर जोर दे रही है। वर्तमान में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान 14 प्रतिशत है, जिसे 45 प्रतिशत तक ले जाने पर काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को रफ्तार देने के लिए सात इंडस्ट्री पर फोकस करने को कहा गया है। इसमें से कुछ इंडस्ट्री में यूपी निर्यात में अहम भूमिका निभाता है।   

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के तहत आने वाली सात इंडस्ट्री क्रमश: लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स, डिफेंस, इलेक्ट्रानिक्स, मशीनरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस करने को कहा है। वजह ये भी है कि इनमें से उत्तर प्रदेश लेदर, टेक्सटाइल और टॉयस के निर्माण का हब है और पूरे देश में यूपी सबसे ज्यादा इन इंडस्ट्री में निर्मित प्रोडक्ट का निर्यात करता आ रहा है। ऐसे में इसमें कम मेहनत और लागत से ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, बस इसपर फोकस बढ़ाना होगा। 

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2027 तक लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स, डिफेंस, इलेक्ट्रानिक्स में वैश्विक बाजार के 5 प्रतिशत निर्यात पर अधिकार कर लिया जाए तो जीएसडीपी (ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडेक्ट) में 246 बिलियन निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में वैश्विक बाजार का 10 प्रतिशत निर्यात पर अधिकार के साथ जीएसडीपी में 14 बिलियन निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मालूम हो कि वर्तमान में प्रदेश की जीएसडीपी 4.2 प्रतिशत है, जो 18 लाख 63 हजार 221 करोड़ है। 

देश में लेदर, टेक्सटाइल और खिलौने का सबसे ज्यादा निर्यात करता है यूपी

चीन वैश्विक स्तर पर कपड़े का 29 प्रतिशत तक निर्यात करता है, जबकि भारत 3 प्रतिशत ही करता है। इसमें पूरे देश में अकेले यूपी 23 प्रतिशत तक निर्यात करता है। वहीं चीन वैश्विक स्तर पर लेदर का 32 प्रतिशत तक निर्यात करता है, जबकि भारत 2 प्रतिशत ही करता है। इसमें यूपी का योगदान 43 प्रतिशत का है। इसी तरह खिलौने और खेल के सामान का निर्यात चीन वैश्विक स्तर पर 58 प्रतिशत करता है, जबकि भारत महज 0.4 प्रतिशत तक निर्यात करता है। इसमें भी अकेले यूपी का निर्यात 32 प्रतिशत तक है। ऐसे में इन प्रोडक्ट के निर्यात को यूपी आसानी से बढ़ा सकता है, क्योंकि इनके निर्माण का इंफ्रास्ट्रक्चर यूपी के पास पहले से ही मौजूद है, जिससे वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी और पांच वर्ष के अंदर ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

नये उद्योगों को लगाने और उनके विस्तार पर जोर दिया जा रहा  

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योगी सरकार को वर्तमान जीएसडीपी का 42 से 47 प्रतिशत तक निवेश कराना होगा। इसमें सबसे ज्यादा फोकस 45 प्रतिशत तक मैम्युफैक्चरिंग सेक्टर पर करना होगा। वर्तमान में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का जीएसडीपी की ग्रोथ में 14 प्रतिशत का योगदान है, जो करीब 2 लाख करोड़ से अधिक है। इसे बढ़ाकर 45 प्रतिशत यानी 31 लाख करोड़ से अधिक करना होगा। इसके लिए प्रदेश में नये उद्योगों को लगाने एवं उनके विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!