ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
जन्माष्टमी के त्यौहार हेतु सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त को • कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संचालित होंगे रैन बसेरे  • सौर ऊर्जा से मिलेगी यूपी के उद्योगों को शक्ति • 2 अक्टूबर के पावन पर्व पर भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिंह राष्ट्रपिता व श्रधेय लालबहादुर शास्त्रीको माल्यार्पण कर मिष्ठान बितरण किया • लखनऊ में बसेगा नया शहर: एलडीए ने जारी किया वेलनेस सिटी का लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट • Before 2017, youth had to hold demonstrations, fight for their rights: Yogi • रोहित खुराना जय बजरंग सेना बिजनौर का गठन करेंगे • प्राकृतिक खेती और किसानों की आय वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित-CM • जन्माष्टमी के त्यौहार हेतु सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त को • कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संचालित होंगे रैन बसेरे  • सौर ऊर्जा से मिलेगी यूपी के उद्योगों को शक्ति • 2 अक्टूबर के पावन पर्व पर भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिंह राष्ट्रपिता व श्रधेय लालबहादुर शास्त्रीको माल्यार्पण कर मिष्ठान बितरण किया • लखनऊ में बसेगा नया शहर: एलडीए ने जारी किया वेलनेस सिटी का लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट • Before 2017, youth had to hold demonstrations, fight for their rights: Yogi • रोहित खुराना जय बजरंग सेना बिजनौर का गठन करेंगे • प्राकृतिक खेती और किसानों की आय वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित-CM •
उत्तर प्रदेश सरकार English

"लता चौक का लोकार्पण : लता दीदी को श्रद्धांजलि देकर P.M. मोदी हुए भावुक"

B

Bhargav Bhargav

• 8381 views
"लता चौक का लोकार्पण : लता दीदी को श्रद्धांजलि देकर P.M. मोदी हुए भावुक"

P.M. MODI : साधना लता दीदी ने की और वरदान हम सबको मिला

चौक परिसर के सरोवर में संगमरमर से बने 92 श्वेत कमल लता जी की जीवन अवधि को दर्शा रहे : पी. एम.मोदी

ऐश्वर्य उपाध्याय दैनिक इंडिया न्यूज। सुर की देवी कही जाने वाली स्वर्गीय लता मंगेशकर के जन्मोत्सव पर रामनगरी अयोध्या में बनकर तैयार हुआ "लता मंगेशकर चौक" का लोकार्पण C.M.योगी व केंद्रीय मंत्री G किशन रेड्डी ने बीते बुधवार को किया।

लता मंगेशकर की 93वीं जयंती के अवसर पर P.M.नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने वीडियो संदेश में लता दीदी के साथ हुए एक वृतांत साझा करते हुए कहा कि "जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ था, तो मेरे पास लता दीदी का फोन आया था। वो बहुत खुश थीं, आनंद में थी। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिरकार राम मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है।" दीदी अकसर मुझसे कहती थी कि मनुष्य उम्र से नहीं, कर्म से बड़ा होता है, और जो देश के लिए जितना ज्यादा करे, वह उतना ही बड़ा है।

आज मुझे लता दीदी का गाया वो भजन भी याद आ रहा है, मन की अयोध्या तब तक सूनी, जब तक राम न आए…। मानस का मंत्र श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन हो या मीराबाई का पायो जी मैंने राम रतन धन पायो या बापू का प्रिय भजन वैष्णव जन हो या फिर तुम आशा विश्वास हमारे राम..जैसे गीत जन-जन की जुबां पर आज भी हैं। लता जी की आवाज में इन्हें सुनकर देशवासियों ने भगवान राम के दर्शन किए हैं।

P.M. ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज अयोध्या में एक चौक का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा गया है। लता मंगेशकर चौक के नामकरण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लता दीदी के नाम पर बना यह चौक अद्वितीय भारतीय चिन्हों में से एक को एक उचित श्रद्धांजलि में से एक है। उन्होंने कहा कि यह चौक हमारे देश में कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा स्थली की तरह कार्य करेगा।
लता दीदी के नाम पर बना यह चौक, हमारे देश में कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा स्थली की तरह कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि रामनगरी अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर स्थापित की गई मां सरस्वती की विशाल वीणा संगीत की साधना का प्रतीक बनेगी।

P.M. ने आगे कहा कि चौक परिसर में सरोवर के प्रवाहमय जल में संगमरमर से बने 92 श्वेत कमल लता जी की जीवन अवधि को दर्शा रहे हैं। मैं इस अभिनव प्रयास के लिए योगी जी की सरकार का, अयोध्या विकास प्राधिकरण का और अयोध्या की जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

आपको इस चौक की खासियत भी कुछ बता दें। 7.90 करोड़ रुपए की लागत से लता मंगेशकर चौक का निर्माण हुआ है। जहां इस स्मृति चौक पर गूंजेंगे लता मंगेशकर के भजन। मां शारदा की वीणा, सुर साम्राज्ञी चौक की पहचान होगी। जहां वीणा की लंबाई 10.8 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है। अयोध्या के इस चौक पर 40 फीट लम्बी वीणा लगाई गई है, जिसका वजन 14 टन है। 14 टन वजनी वीणा को बनाने में लगे 70 लोगों का प्रयास लगा है।
मात्र एक माह में कांसा एवं स्टेनलेस स्टील से वीणा का निर्माण हुआ है। आपको यह भी बता दें कि पद्म पुरस्कार विजेता राम सुतार ने बनाई है वीणा की डिजाइन। इस चौक की विशेष बात यह भी है कि वीणा के साथ-साथ अन्य शास्त्रीय वाद्य यंत्र भी प्रदर्शित किए गए है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!