ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ से अलंकृत कर राष्ट्र ने किया अन्नदाताओं का अभिनंदन हिन्दी मात्र भाषा नही यह जीवन - अभिव्यक्ति की शक्ति है : जे पी सिंह मऊ भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का आकस्मिक निरीक्षण Senior Business Coach Sumit Bahadur's Mantras for Success in Amway Business Lok Sabha Speaker Om Birla Performs Shramdaan in Aizawl, Promotes Digital Payments and Local Artisans सहारा वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ से अलंकृत कर राष्ट्र ने किया अन्नदाताओं का अभिनंदन हिन्दी मात्र भाषा नही यह जीवन - अभिव्यक्ति की शक्ति है : जे पी सिंह मऊ भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का आकस्मिक निरीक्षण Senior Business Coach Sumit Bahadur's Mantras for Success in Amway Business Lok Sabha Speaker Om Birla Performs Shramdaan in Aizawl, Promotes Digital Payments and Local Artisans सहारा वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण
Uncategorized English

प्राकृतिक खेती और किसानों की आय वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित-CM

D

Dainik India News

19 views
प्राकृतिक खेती और किसानों की आय वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित-CM

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ ।मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में एक किलो आम का मूल्य लगभग एक हजार रुपये है।

एक किसान ने बताया कि वह हरी मिर्च का उत्पादन इसलिए कर रहा है क्योंकि यूरोप में पेस्टिसाइड और केमिकल मुक्त हरी मिर्च की मांग अधिक है। यदि हम गोमूत्र और गोबर से बने जीवामृत के माध्यम से प्राकृतिक खेती करेंगे, तो यह न केवल गोमाता बल्कि धरती माता की भी रक्षा करेगा।

कृषिका कार्यक्रम का भी यही उद्देश्य है — किसानों की आय बढ़ाना और धरती के स्वास्थ्य को संरक्षित रखना। धरती स्वस्थ रहेगी, तो मानव समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ रहेगा। यह वेदों का उद्घोष है: "माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः" — अर्थात्, पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं।

मुख्यमंत्री ने अमर उजाला की सराहना करते हुए कहा कि यह मीडिया संस्थान रचनात्मक कार्यों और सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।

कृषि के क्षेत्र में भी अमर उजाला अनेक सकारात्मक अभियान चला रहा है। स्वर्गीय अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से प्रदेश के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि अमर उजाला केवल कमियां उजागर करने की पत्रकारिता नहीं करता, बल्कि समाज की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन यदि सभी लोग मिलकर देश और समाज के लिए कार्य करेंगे, तो परिणाम और बेहतर होंगे। कृषिका कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 12 करोड़ किसानों को जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश में 2.62 करोड़ किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं और हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि किसान को किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।

इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, अमर उजाला के संपादक विजय त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर, किसान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!