ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
श्री लालजी टण्डन लखनऊ की एक पहचान थे: मुख्यमंत्री हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी एस.एम.एस. लखनऊ में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में "आगमन-2024" का आयोजन मुकेश अंबानी की रिलायंस को कौड़‍ियों के भाव मिली 5,286 एकड़ जमीन, 2,200 करोड़ के सौदे पर सवाल क्‍यों? जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त की शिष्टाचार भेंट सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है जेपी सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल श्री लालजी टण्डन लखनऊ की एक पहचान थे: मुख्यमंत्री हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी एस.एम.एस. लखनऊ में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में "आगमन-2024" का आयोजन मुकेश अंबानी की रिलायंस को कौड़‍ियों के भाव मिली 5,286 एकड़ जमीन, 2,200 करोड़ के सौदे पर सवाल क्‍यों? जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त की शिष्टाचार भेंट सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है जेपी सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य ने वारियर्स डिफेंस के छात्रों को किया प्रेरित, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

D

Dainik India News

6155 views
राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य ने वारियर्स डिफेंस के छात्रों को किया प्रेरित, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

दैनिक इंडिया न्यूज़, 22 सितंबर 2024, लखनऊ
लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रीय रक्षा संस्थान पुणे के प्रधानाचार्य डॉ. ओ. पी. शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में वारियर्स डिफेंस एकेडमी की गोष्ठी में छात्रों को संबोधित किया।

उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, भारतीय सेना में शामिल होने के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने अर्जुन के लक्ष्य साधना की दृष्टि से छात्रों को अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित होने और समर्पित प्रयासों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। डॉ. शुक्ल ने छात्रों को सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास और समयबद्ध तरीके से सफल होने के महत्व को भी समझाया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए, उन्हें डॉ. शुक्ल द्वारा दिए गए शैक्षणिक मार्गदर्शन को आत्मसात करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि सीमित समय का सदुपयोग कर छात्रों को अधिकतम ज्ञान अर्जित करना चाहिए और भारतीय सेना की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जितेन्द्र प्रताप सिंह ने इस गोष्ठी के आयोजन के लिए वारियर्स डिफेंस एकेडमी के निदेशक गुलाब सिंह का आभार व्यक्त किया और पचास से अधिक छात्रों द्वारा एनडीए की लिखित परीक्षा पास करने के लिए उनकी और संकाय सदस्यों की सराहना की।

गुलाब सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. शुक्ल और जितेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, और प्रतीक चिन्ह देकर किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेकर छात्रों को प्रेरित करने के लिए आभार व्यक्त किया और छात्रों को अतिथियों द्वारा दी गई सलाह को आत्मसात कर सफलता की ओर बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर एकेडमी के पूर्व छात्र और अब लेफ्टिनेंट ध्रुव, जो 7 सितंबर 2024 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से अधिकारी बने हैं, को भी परिवार सहित सम्मानित किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!