ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition जी बी एम विश्वविद्यालय, नोएडा में डॉ. अनीता राज की पुस्तकों का भव्य लोकार्पण संपन्न मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, बांगरमऊ उन्नाव नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर में धनुष यज्ञ का जीवंत मंचन, गूंजे जयकारे मायावती ने राजनीति में पिछड़ों का अस्तित्‍व खत्‍म करने की साजिश की – मौर्य उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition जी बी एम विश्वविद्यालय, नोएडा में डॉ. अनीता राज की पुस्तकों का भव्य लोकार्पण संपन्न मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, बांगरमऊ उन्नाव नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर में धनुष यज्ञ का जीवंत मंचन, गूंजे जयकारे मायावती ने राजनीति में पिछड़ों का अस्तित्‍व खत्‍म करने की साजिश की – मौर्य उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
लेख / शोध English

योगी का सीधा संदेश: यूपी बनेगा देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, विपक्ष के पास सिर्फ बयानबाज़ी

D

Dainik India News

23 views
योगी का सीधा संदेश: यूपी बनेगा देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, विपक्ष के पास सिर्फ बयानबाज़ी

13-14 अगस्त को 24 घंटे चलेगी 'विजन डॉक्यूमेंट' पर बहस, किसानों से लेकर कारोबारियों तक सब होंगे फोकस में-CM

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ 11 अगस्त 2025 – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले विपक्ष को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि “विकसित भारत का मतलब है विकसित उत्तर प्रदेश, और इसके लिए हमारी कार्ययोजना तैयार है। विपक्ष चाहे जितनी बयानबाज़ी कर ले, लेकिन जनता विकास और रोजगार के एजेंडे पर ही सरकार के साथ खड़ी है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेज़ी से देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। पिछले साढ़े आठ वर्षों में श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और किसानों के लिए ऐतिहासिक काम हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संस्थाएं प्रदेश की प्रगति को खुले शब्दों में सराह रही हैं।

योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घंटे तक यूपी के 'विजन डॉक्यूमेंट' पर ऐतिहासिक बहस होगी। इसमें आने वाले 25 वर्षों की कार्ययोजना सदन के पटल पर रखी जाएगी, जिसमें किसानों की आय दोगुनी करने, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्री-टेक, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, और कृषि उत्पादों के निर्यात बढ़ाने की ठोस रणनीति शामिल होगी।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा – “कुछ लोग सिर्फ सड़कों पर बयान देते हैं, लेकिन जनता को सड़क, पानी, सिंचाई और मंडियों का विकास चाहिए। यही असली मुद्दा है, जिस पर सरकार काम कर रही है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट नीति आयोग के मार्गदर्शन, विशेषज्ञों की सलाह और जनता की भागीदारी से तैयार होगा। कल हुई दलीय नेताओं की बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है और सरकार विस्तृत कार्ययोजना पेश करेगी।

इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!