ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
81-82 बैच के उप निरीक्षकों का भव्य पुनर्मिलन समारोह संपन्न वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा गुरु-शरणागति से अद्वैत-साक्षात्कार तक: वेदांत का परम रहस्य और साधना का शिखर परम आदरणीय श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी के पावन जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह लखनऊ में अधिवक्ता चेतना का महासंगम: 11 अप्रैल को होगा विधि मंथन का ऐतिहासिक आयोजन” लखनऊ का सौभाग्य कि श्रद्धेय अटल जी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था: सीएम योगी 81-82 बैच के उप निरीक्षकों का भव्य पुनर्मिलन समारोह संपन्न वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा गुरु-शरणागति से अद्वैत-साक्षात्कार तक: वेदांत का परम रहस्य और साधना का शिखर परम आदरणीय श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी के पावन जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह लखनऊ में अधिवक्ता चेतना का महासंगम: 11 अप्रैल को होगा विधि मंथन का ऐतिहासिक आयोजन” लखनऊ का सौभाग्य कि श्रद्धेय अटल जी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत

D

Dainik India News

4631 views
यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत

एसजीपीजीआई में चिल्ड्रेन हॉस्पिटल बनाने में सहयोग करेगी फाउंडेशन

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। प्रदेश में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब मौत नहीं होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में चिल्ड्रेन हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में बच्चे हार्ट डिजीज के साथ जन्म लेते हैं। इनमें से बहुत से शिशु को पहले ही साल में ही हार्ट डिजीज की सर्जरी की आवश्यक्ता होती है। इलाज न मिल पाने की वजह से इनमें से कई शिशुओं की मौत हो जाती है। इसको देखते हुए एसजीपीजीआई में शीघ्र अति शीघ्र सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन पीडियाट्रिक कॉर्डियोलॉजी यूनिट का निर्माण किया जाए।

प्रदेश में जारी निवेश महाकुंभ के बीच मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर देश-विदेश के उद्यमी विकास परक योजनाओं में निवेश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी ऐसे उद्यमियों का भी स्वागत कर रहे हैं, जो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करना चाह रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को अमेरिका की सलोनी हार्ट फाउंडेशन की फाउंडर एवं प्रेसीडेंट मृणालनी सेठी और उनके पति हिमांशु सेठी ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सलोनी हार्ट फाउंडेशन की फाउंडर ने मुख्यमंत्री जी से एसजीपीजीआई में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित शिशुओं के लिए चिल्ड्रेन हॉस्पिटल बनाने की बात कही और इसके लिए 500 करोड़ रुपए के निवेश करने की इच्छा जाहिर की थी।

मुख्यमंत्री जी ने सलोनी हार्ट फाउंडेशन के प्रस्ताव का स्वागत किया और सरकार की तरफ से हर तरह के उन्हें हर तरह का सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया। प्रस्ताव के तहत सलोनी हार्ट फाउंडेशन शुरुआती चरण में 30 बेड से यूनिट की शुरुआत करेगी। इसके सफल क्रियान्वयन के बाद दूसरे चरण में 100 और तीसरे चरण में यूनिट का विस्तार 200 बेड तक कर दिया जाएगा। यहां पर प्रतिवर्ष इस बीमारी से जूझने वाले 5 हजार बच्चों की सर्जरी और 10 हजार बच्चों का इलाज संभव हो सकेगा। इस यूनिट के पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद बीएचयू के साथ मिलकर सलोनी हार्ट फाउंडेशन एक और यूनिट का भी निर्माण करेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!