ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज Schizophrenia: An In-Depth Analysis of a Complex Mental Health Disorder Amway का भारत पर भरोसा — 12 मिलियन डॉलर का निवेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आर्थिक विश्वास का नया अध्याय CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न गोरखपुर:खेल महाकुंभ के समापन समारोह में बोले मुख्यमंत्री नवाबों की नफ़ासत में पुष्पित प्रकृति: लखनऊ में सुसज्जित हुआ पर्यावरण-संरक्षण का विराट उत्सव गन्ना विक्रय की पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश आज विधान भवन में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी, देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज Schizophrenia: An In-Depth Analysis of a Complex Mental Health Disorder Amway का भारत पर भरोसा — 12 मिलियन डॉलर का निवेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आर्थिक विश्वास का नया अध्याय CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न गोरखपुर:खेल महाकुंभ के समापन समारोह में बोले मुख्यमंत्री नवाबों की नफ़ासत में पुष्पित प्रकृति: लखनऊ में सुसज्जित हुआ पर्यावरण-संरक्षण का विराट उत्सव गन्ना विक्रय की पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश आज विधान भवन में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी,
उत्तर प्रदेश English

यूपी:पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रभक्तों को भारतमाता का चित्र व प्रशस्तिपत्र दे कर किया गया सम्मानित

B

Bhargav Bhargav

22 views
यूपी:पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रभक्तों को भारतमाता का चित्र व प्रशस्तिपत्र दे कर किया गया सम्मानित

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

दैनिक इंडिया न्यूज के प्रधान सम्पादक व संयोजक श्री हरिंद्र कुमार सिंह ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर आज यूपी प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उँन्होने इस अवसर पर भारत माता का चित्र सह सम्मान के साथ प्राप्त किया और देश के समस्त शहीद पुलिसजनों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा-पवित्र भाव के साथ हमारी सेना, अर्धसेना तथा पुलिस बल के जवान देश की वाह्य तथा आन्तरिक सुरक्षा को बनाये रखने के लिए ध्येय तथा निष्ठा के साथ कार्य करते हैं। पुलिस स्मृति दिवस देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा संवैधानिक व्यवस्था के तहत कानून के राज की स्थापना करने वाले जवानों के प्रति नमन का अवसर है। वर्ष 2021-2022 में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों में उत्तर प्रदेश पुलिस के बहादुर पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इस अवसर पर श्री सिंह ने पुलिस कार्मिकों को दिये जाने वाले 200 रुपये साइकिल भत्ते को बढ़ाकर, 6000 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता करने की मांग सरकार से की। श्री सिंह ने कहा कि हमारे जांबाज पुलिस कर्मियों का सर्वोच्च बलिदान हमें निरन्तर कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा, मनोयोग एवं दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।

श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा पुलिसजन ने अत्यन्त कठिन परिस्थितियों में भी रात-दिन अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि मानकर अपराधों पर नियंत्रण करने, कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, प्रदेश में सौहार्द स्थापित करने एवं विशेषकर बालिकाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा करने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है। कोविड काल खंड में हमारे पुलिस के जवानों ने अभूतपूर्व अपना योगदान दे कर भारतमाता को गौरवान्वित किया जहां पूरे देश जनता में त्राहिमाम त्राहिमाम चल रहा था वहीं पर यूपी पुलिस ने अपने वेतन के पैसे से भूखे प्यासे लोगों को भोजन कराया घर जाकर दवाइयों को उपलब्ध कराई मानवता का एक नजीर पेश किया जो अकल्पनीय है।

श्री सिंह अपने संदेश में कहा पुलिस कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पुलिस कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बाबू वर्मा जी , अधिवक्ता श्रीमती नीलम श्रीवास्तव जी, संघ महासचिव श्री विष्णु स्वरूप शर्मा जी अन्य सदस्य गण व मिडिया से आए चौथे स्तंभ के सिपाही हमारे सम्मानित पत्रकार साथी,पुलिस के जवान व समाज के देव तुल्य जनता को हृदय तल से आभार ज्ञापित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!