ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- अपरिमेय श्याम दास बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लखनऊ वासियों को मतदान के लिए प्रेरित करने पहुंचे - जितेन्द्र प्रताप सिंह दिल्ली में पीएम मोदी से सीएम योगी की अहम भेंट, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत-अभिनंदन की तैयारी एक दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, प्रबंधक ने दी जानकारी समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- अपरिमेय श्याम दास बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लखनऊ वासियों को मतदान के लिए प्रेरित करने पहुंचे - जितेन्द्र प्रताप सिंह दिल्ली में पीएम मोदी से सीएम योगी की अहम भेंट, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत-अभिनंदन की तैयारी एक दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, प्रबंधक ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार English

प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी

D

Dainik India News

26 views
प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी

मकर संक्रांति-खिचड़ी पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, की सबके सुख व मंगलमय जीवन की कामना

पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम : मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर, 15 जनवरी। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का पर्व जगतपिता सूर्य की उपासना, प्रकृति की पूजा करने व उसके साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है। 

सीएम योगी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश के अंदर अलग-अलग नामों और रूपों में मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर लाखों की संख्या में कल्पवासी प्रयागराज में एक महीने तक प्रवास करते हैं, साधना और अनुष्ठान के कार्यक्रम के साथ जुड़ते हैं। मकर संक्रांति का स्नान प्रयागराज और अन्य तीर्थो में पूरे उत्साह व उमंग से प्रारंभ हो चुका है तो गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिवावतार भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने आए हुए हैं। 

जगतपिता सूर्य से प्रदेशवासियों के शुभ व मंगलमय जीवन की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व पर सूर्यदेव का उत्तरायण होना हर प्रकार के सुख और मांगलिक कार्यक्रमों  के लिएन प्रशस्ति तिथि मानी गई है। आज से मांगलिक कार्य भी प्रारम्भ होंगे। इस पवित्र पर्व पर प्रयागराज और गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था व्यक्त कर रहे हैं। अन्य तीर्थों जैसे हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में, बदायूं के कछला घाट, मुजफ्फरनगर के शुक तीर्थ, काशी आदि तथा हर पवित्र नदी-सरोवरों पर लाखों श्रद्धालु स्नान-दान से जुड़कर अपनी आस्था को व्यक्त कर रहे हैं। सनातन संस्कृति के पर्वों पर स्नान-दान का अपना विशेष महत्व है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए शासन प्रशासन ने सभी प्रकार के इंतजाम किए हैं। गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दिन भर आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाएगी। मकर संक्रांति पर परंपरागत आयोजनों का भी शुभारंभ हो रहा है। गोरखनाथ मंदिर में एक माह तक चलने वाला खिचड़ी मेला भी प्रारंभ हो चुका है। यहां पर भी श्रद्धालुजन की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है और पूरी सतर्कता के साथ नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जगतपिता सूर्य संपूर्ण चराचर जगत के नियंता हैं। उनकी कृपा पूरे प्रदेशवासियों पर, हर एक श्रद्धालु पर बनी रहे। विश्वास है कि सभी लोग उत्साह और उमंग के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!