ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
जलभराव की समस्या बनी नासूर, “पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब” कुकरैल नदी में लौटा प्रवाह, अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सौमित्र वन का विकास कार्य प्रारंभ शिक्षा उन्नयन व संस्कृत भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अवश्यकता :जेपी सिंह दिल्ली का दिल आकंठ भ्रष्टाचार मे लिप्त केजरीवाल सरकार से विलग - डा हर्षवर्धन मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण; परेड की ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश जलभराव की समस्या बनी नासूर, “पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब” कुकरैल नदी में लौटा प्रवाह, अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सौमित्र वन का विकास कार्य प्रारंभ शिक्षा उन्नयन व संस्कृत भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अवश्यकता :जेपी सिंह दिल्ली का दिल आकंठ भ्रष्टाचार मे लिप्त केजरीवाल सरकार से विलग - डा हर्षवर्धन मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण; परेड की ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुरादाबाद में गरजे सीएम :तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर बेहतर बनाया लोगों का जीवन स्तर

D

Dainik India News

25 views
मुरादाबाद में गरजे सीएम :तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर बेहतर बनाया लोगों का जीवन स्तर

सार

मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को किया संबोधित

प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित, गले में पट्टा लटका कर घूम रहे माफिया 

मुरादाबाद के पीतल कारोबार ने प्राप्त किया अपना वैश्विक वैभव

विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए, मोदी सरकार ने 9 साल में कर दिखाया

बिस्तार

दैनिक इंडिया न्यूज  मुरादाबाद।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने मुरादाबाद के शिल्पी पदमश्री दिलशाद हुसैन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उनके हाथ की बनी कलाकृति को प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर को भेंट किया।  मुरादाबाद का पीतल कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था। कारीगर पलायन कर रहे थे। अब  मुरादाबाद का पीतल कारोबार अपने वैभव को प्राप्त कर रहा है। उसकी वैश्विक पहचान बढ़ी है। उसका निर्यात बढ़ा है।

सोमवार को मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए। मोदी सरकार ने उसे 9 साल में पूरा करके दिखाया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन का सिलसिला जारी है। आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए पीएम आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं। शौचालय बनवाए जा रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं। गांव गांव तक बिजली और पेयजल योजनाओं से सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जा रहा है। गांव गली और घरों का अंधियारा दूर कर सरकार ने अपने 24 घंटे बिजली देने के वायदे को पूरा किया है।

यूपी किसी की बपौती नहीं

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री होगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी किसी की बपौती नहीं है। अब यूपी में कोई माफिया राज नहीं है। कोई रंगदारी, फिरौती नहीं मांग रहा है। प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है गुंडे माफिया पट्टी लटका कर चल रहे हैं । आम आदमी, महिलाएं,  छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

मौसम और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आपका स्नेह मुरादाबाद खींच ले आया

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौसम बिगड़ा और परिस्थितियां विपरीत थी लेकिन मुरादाबाद के लोगों का स्नेह उन्हें यहां ले आया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में उन्हें हमेशा मां काली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जगत जननी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की जनता का स्वागत और अभिनंदन किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!