ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' मुख्य सचिव के नेतृत्व में जनपद में कई जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का हुआ आयोजन आप सभी को होली के पावन पर्व पर सपरिवार अनंत शुभकामनाएं-संदीप गुप्ता सीमा विस्तार पिछड़ी जातियों की जनगणना हेतु उप जिलाधिकारी सदर प्रभारी अधिकारी नामित भाजपा ने चुनाव को लेकर भरी हुंकार, 'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार 'ब्रांड यूपी' से दुनिया का परिचय कराएगा जी-20 सम्मेलन: मुख्यमंत्री अंतरिक्ष मे एक ओर कीर्तिमान स्थापित कर इसरो ने किया भारत को गौरवान्वित- जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' मुख्य सचिव के नेतृत्व में जनपद में कई जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का हुआ आयोजन आप सभी को होली के पावन पर्व पर सपरिवार अनंत शुभकामनाएं-संदीप गुप्ता सीमा विस्तार पिछड़ी जातियों की जनगणना हेतु उप जिलाधिकारी सदर प्रभारी अधिकारी नामित भाजपा ने चुनाव को लेकर भरी हुंकार, 'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार 'ब्रांड यूपी' से दुनिया का परिचय कराएगा जी-20 सम्मेलन: मुख्यमंत्री अंतरिक्ष मे एक ओर कीर्तिमान स्थापित कर इसरो ने किया भारत को गौरवान्वित- जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

4973 views
मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का  किया निरीक्षण

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्रीने आज जनपद गोरखपुर में हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने सदर तहसील स्थित बालविहार स्कूल, बसंतपुर खास, लालडिग्गी में बाढ़ प्रभावितों का कुशलक्षेम पूछा और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत खाद्यान्न किट का वितरण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी। सभी जनप्रतिनिधिगण बाढ़ प्रभावितों की सेवा में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहली बार अक्टूबर माह में प्रदेश के कई जनपद आपदा का सामना कर रहे हैं। राहत कार्य युद्ध स्तर पर करने के लिए जिला प्रशासन को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गयी है। इन कार्यों की समीक्षा हेतु वे स्वयं जनपदों का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि पानी से घिरे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं बचाव कार्य हेतु पर्याप्त नावों की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को राहत किट उपलब्ध करायी जा रही है। इसमें 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 05 किलो लाई, 02 किलो भुना चना, 02 किलो अरहर दाल, रिफाइण्ड, तेल और मसाले, नमक, 05 लीटर कैरोसीन आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है। इसके दृष्टिगत सम्बन्धित विभाग क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराएं। विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनहानि होने पर 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, अंग-भंग होने की स्थिति में 75,000 रुपये से ढाई लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। जिनके मकान पूरी तरह नदी में विलीन हो गए हैं या बाढ़ की चपेट में आ गये हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास या 01 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पशुहानि होने पर भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!