ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
विकास कार्य में धांधली: पुरानी ईंटें हटाकर कराया इंटरलॉकिंग, बची सामग्री से बनाया खड़ंजा <em>तहसील सवायजपुर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> पुरे जीवन काल में पीठ दर्द या जोड़ों का दर्द नहीं होगा:मिथ्या या सच्चाई? डॉ. महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सागर, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित सनातन महासंघ ने दी मंगलकामनाएँ हरदोई पुलिस के जांबाज ने जीता पदक, हरदोई पुलिस को गर्व शहीद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में माँ का दिखा अनुपम दृश्य,भक्तों ने किए दर्शन। National Seminar on Environment and Climate Change "मधुबन पुलिस की नेक कार्यशैली, 5 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद" विकास कार्य में धांधली: पुरानी ईंटें हटाकर कराया इंटरलॉकिंग, बची सामग्री से बनाया खड़ंजा <em>तहसील सवायजपुर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> पुरे जीवन काल में पीठ दर्द या जोड़ों का दर्द नहीं होगा:मिथ्या या सच्चाई? डॉ. महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सागर, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित सनातन महासंघ ने दी मंगलकामनाएँ हरदोई पुलिस के जांबाज ने जीता पदक, हरदोई पुलिस को गर्व शहीद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में माँ का दिखा अनुपम दृश्य,भक्तों ने किए दर्शन। National Seminar on Environment and Climate Change "मधुबन पुलिस की नेक कार्यशैली, 5 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद"
ताज़ा खबर English

अंतरिक्ष मे एक ओर कीर्तिमान स्थापित कर इसरो ने किया भारत को गौरवान्वित- जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ

D

Dainik India News

6144 views
अंतरिक्ष मे एक ओर कीर्तिमान स्थापित कर इसरो ने किया भारत को गौरवान्वित- जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली ।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पेस डॉकिन्ग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) को सफलतापूर्वक अंजाम देकर अंतरिक्ष विज्ञान में एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस प्रयोग के तहत उपग्रहों की डॉकिंग के बाद उनके एकीकृत नियंत्रण को सफलतापूर्वक प्रबंधित किया गया। यह उपलब्धि न केवल इसरो के तकनीकी कौशल को दर्शाती है, बल्कि अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता का भी प्रतीक है।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों और भारत सरकार को इस सफलता के लिए विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा, "स्पेस डॉकिन्ग एक्सपेरिमेंट की यह सफलता भारत को अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है और यह उपलब्धि देश को तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ जितेन्द्र प्रताप सिंह ने इसरो के अध्यक्ष, वैज्ञानिकों ,अधिकारियों,कर्मचारियों को इस महान व महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाए ज्ञापित करते हुए सफल प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया।

तीसरे लांचिंग पैड की मंजूरी: भारत के अंतरिक्ष मिशन को नई ऊंचाईयाँ देने की तैयारी

इसी के साथ, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर तीसरे लॉन्च पैड की स्थापना को भी मंजूरी दी है। ₹3,985 करोड़ की लागत से बनने वाला यह लॉन्च पैड इसरो के नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) और मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों के लिए आधारभूत संरचना को और मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस ऐतिहासिक निर्णय पर इसरो के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे "भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कदम" बताया, जबकि मुख्यमंत्री ने इसे "आत्मनिर्भर भारत" के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण करार दिया।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "यह नया लॉन्च पैड भारत की अंतरिक्ष शक्ति को और सुदृढ़ करेगा। यह मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भी उपयोगी होगा।"

इस सफलता और नए लॉन्च पैड की मंजूरी ने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान में एक नया मुकाम हासिल करने का अवसर प्रदान किया है। यह उपलब्धि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के दरवाजे खोलने के साथ-साथ देश की युवा पीढ़ी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!